नई दिल्ली. पंजाब के मोगा में गुरूवार देर रात फाइटर जेट मिग 21 क्रैश हो गया. जानकारी के मुताबिक, ट्रेनिंग के चलते पायलट अभिनव ने राजस्थान के सूरतगढ़ से मिग 21 से उड़ान भरी थी, जिसके बाद ये विमान क्रैश हो गया. हादसे के बाद विमान आग के शोलों में तब्दील हो गया. शुक्रवार सुबह पायलट अभिनव का शव बरामद कर लिया गया है. पूरे हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं. इंडियन एयरफोर्स के अफसरों का कहना है कि मोगा के कस्बा बाघापुराना के गांव लंगियाना खुर्द के पास देर रात एक बजे फाइटर जेट मिग 21 क्रैश हो गया. मौके पर प्रशासन और सेना के आला अफसर पहुंच गए हैं, काफी मशक्कत के बाद पायलट अभिनव का शव बरामद कर लिया गया है. उनकी मौत पर वायुसेना ने दुख जाहिर किया है.
http://निया शर्मा-अर्जुन बिजलानी का म्यूजिक वीडियो ‘तुम बेवफा हो’ रिलीज
पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 13 नक्सली ढेर
नई दिल्ली. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 13 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट और नक्सिलयों के बीच मुठभेड़ हुई. गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने इसकी जानकारी दी.
http://मौसम विभाग ने जताई आशंका, अम्फान जैसी तबाही ला सकता है चक्रवात यास









