पिथौरा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, छत्तीसगढ़ प्रभारी बीएल संतोष पर कांग्रेस का फर्जी लेटर पेड बनाकर फेंक न्यूज़ व जनता को गुमराह करते हुए झूठी अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु थाना प्रभारी पिथौरा को ज्ञापन सौंपा. इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण सिंह दीवान, पूर्व अध्यक्ष अनन्त सिंह वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव,
पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलवंत खनूजा, उपाध्यक्ष नगर पंचायत पिथौरा दिलप्रीत खनूजा, असंगठित कामगार प्रदेश सचिव नरेंद्र सेन, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव सुमित अग्रवाल, ब्लॉक महामंत्री दिनेश नामदेव, काशीराम शर्मा, पार्षदगण खीरु पटेल, राजू सिन्हा, तरुण पांडेय, टेकू साहू, कनक तिवारी, जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास शर्मा, ज्योतिष अग्रवाल, कौशल रोहिल्ला, दीपक सिन्हा, सुपेन्द्र दीवान आदि उपस्थित रहे.
http://पीएम मोदी के पूछने पर कलेक्टर नहीं बता पाए जिले के गांवों की सही संख्या
शासकीय उचित मूल्य की दुकान 9 से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेंगी खुली
धमतरी. जिले में अब उचित मूल्य की दुकानें सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक तथा रविवार को भी उक्त अवधि में खुली रहेंगी. गौरतलब है कि कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम, बचाव एवं नियंत्रण के लिए जिले में धारा 144 लागू है एवं आगामी 31 मई तक लॉकडाउन घोषित है. इसके मद्देनजर कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने उपभोक्ताओं को उनके राशनकार्डों पर खाद्यान्न की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की कार्यावधि में आंशिक संशोधन किया है.
http://कोरोना मरीज में पहली बार सामने आई ऐसी दिक्कत, वैज्ञानिकों ने किया अलर्ट
SBI का नया नियम : अब चार घंटे खुलेगा बैंक और मिलेंगी सिर्फ ये सुविधाएं https://t.co/F5QnBFQLzn
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 20, 2021







