আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

BS6 इंजन के साथ यामाहा ने लॉन्च की FZ-FI और FZS-FI, जानिए कीमत

Published on: November 11, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. यामाहा ने BS-6 इंजन के साथ अपनी लोकप्रिय बाइक्स FZ-FI और FZS-FI को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. यामाहा ने इन दोनों बाइक्स को नए रंग के विकल्प डार्कनाईट व मेटैलिक ग्रे के साथ उतारा है. यामाहा BS6 FZ-FI मोटरसाइकिल की कीमत 99,200 रुपए, एक्स-शोरूम है. वहीं FZS-FI की कीमत 101,200 रुपए, एक्स-शोरूम है. एफजेड यामाहा की पहली सीरीज है, जिसे BS6 इंजन के साथ पेश किया गया है. यामाहा की BS-6 कंप्लायंट FZ-FI और FZS-FI बाइक में 149cc इंजन दिया गया है.

http://अवैध रूप से स्मार्ट फोन टेप करने की होगी जांच, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

यह इंजन 7250 rpm पर 12.4 PS की मैक्सिमम पावर और 5500 rpm पर 13.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इनमें से Yamaha FZ-FI में ब्लू-कोर तकनीक शामिल की गई है.  कंपनी ने कहा कि नए मानक के मुताबिक, मोटरसाइकिल के इंजन को बदल दिया गया है. बाइक के फीचर्स में किसी तरह का बदलाव नहीं है. इसमें आपको इंस्ट्रूमेंट कलस्टर के लिए ऑल-LCD डिस्प्ले मिलेगा. बाइक के दोनों एंड्स यानी आगे और पीछे सिंगल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक सेटअप दिया गया है. इसके अलावा इसमें आपको स्प्लिट की बजाए सिंगल पीस टू-लेवल सीट मिलेगी.

http://प्रदेश साहू संघ रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनोनीत, संभाग अध्यक्ष ने की कार्यकारिणी घोषित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now