नई दिल्ली. भारत ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी-20 इंटरनेशनल मैच में मेहमान टीम बांग्लादेश को 30 रनों से मात देकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 174 रन बनाए और बांग्लादेश को जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 144 रन ही बना सकी. भारत के लिए दीपक चहर ने सात रन देकर छह विकेट लिए. इसी के साथ वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इसके अलावा, वह एक मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं.
http://जियो ने अपने इस प्रीपेड प्लान में किया बड़ा बदलाव, कम हुई वैधता
चहर के अलावा, शिवम दुबे ने तीन और युजवेंद्र चहल ने एक विकेट लिया. बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक रन मोहम्मद नईम ने 81 रन बनाए. उनके अलावा मोहम्मद मिथुन ने 27 रनों का योगदान दिया. इससे पहले टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 174 रन बनाए. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने अपने टी-20 करियर का पहला अर्धशतक लगाते हुए 62 रनों की पारी खेली. लोकेश राहुल ने टी-20 करियर का छठा अर्धशतक लगाया. राहुल 52 रन बनाकर आउट हुए. उनके अलावा मनीष पांडे ने नाबाद 22 और शिखर धवन ने 19 रनों का योगदान दिया. बांग्लादेश के लिए सौम्य सरकार और शैफुल इस्लाम ने दो-दो विकेट लिए. एक विकेट अल अमिन हुसैन ने चटकाया. दीपक चहर चहर को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.
http://VIDEO : शिखर की एक्टिंग देखकर आप हो जाएंगे हैरान, बाला की नकल कर दिखाया टैलेंट











