आज सूर्योदय पुष्य नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 10.43 तक रहेगा. इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले पुष्य नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद अश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है, इस तरह आज का दिन 3 शुभ योगों में बीतेगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 18 मई मंगलवार
वैशाख शुक्लपक्ष षष्ठी व सप्तमी
मेष : आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा. शत्रुओं का भय रहेगा. घर के किसी सदस्य की चिंता सताएगी. परिवार में सम्मान प्राप्त होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. किसी न किसी प्रकार की चिंता मन में बनी रहेगी.
वृष : आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा. पराक्रम बढ़ा हुआ महसूस करेंगे. लाभ के समाचार मिलेंगे. मन प्रसन्न रहेगा. किसी योजना में खर्च की चिंता रहेगी. किसी कार्य को करने की योजना बनाएंगे. दिमाग आज अधिक क्रियाशील रहेगा.
http://महीनों से भुगतान नहीं, पंचायत सचिवों ने दी काम बंद करने की चेतावनी
मिथुन : आज के दिन मन चिंतित रहेगा. किसी शुभ कार्य में धन खर्च होने की संभावना है, धैर्य बनाए रखें. नेत्र में कष्ट होने की आशंका है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है. चिंता को त्यागें व ईश्वर आराधना करें.
कर्क : शुभ समाचार प्राप्त होंगे. कई प्रकार से लाभ प्राप्त होने की संभावना है. कुसंग से बचें, नहीं तो किसी समस्या में पड़ सकते हैं. धन का लाभ होने की संभावना है. गर्म वस्तुओं से सावधानी रखें, त्वचा जलने की आशंका है.
सिंह : पूर्व में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी. आय के साधन और मजबूत होंगे. कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा. संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है. पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
कन्या : आज का दिन आपके लिए अनुकूल है. पहले के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. धन के आगमन से सुख प्राप्त होगा. कार्य में सिद्धि प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा. धन आगमन के कई मार्ग खुल सकते हैं. वाणी पर नियंत्रण रखें. अति आत्मविश्वास में किसी से विवाद न करें. परेशानी में पड़ सकते हैं.
तुला : संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी. ससुराल में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. वाहनादि चलाने में विशेष सावधानी रखें. बुरे विचारों पर नियंत्रण रखें. मन में अवसाद बना रहेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें, विवाद में फंस सकते हैं. कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है.
http://सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में माइक्रोबायोलॉजिकल सर्विलांस के निर्देश
वृश्चिक : आपके मन में आज विशेष शांति की अनुभूति रहेगी. मन में स्थिरता से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त होगी. यदि आप विवाहित हैं, तो जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. धर्म-कर्म में रुचि उत्पन्न होगी. अध्यात्म की ओर मन अग्रसर होगा. प्रवास के योग बन सकते हैं.
धनु : मन में विरक्ति का भाव उत्पन्न होगा. मन में अरुचि उत्पन्न होगी. दूर की यात्रा करने से बचें, हानि हो सकती है. पेट में रोग हो सकता है. पाचन कमजोर रहेगा. पत्नी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है. माता की सलाह मानें, लाभ मिलेगा. विवेक से काम लें. निर्णय लेने में पर्याप्त समय लें.
मकर : आत्मविश्वास जागृत रहेगा. पत्नी की बात पर विवाद न करें, बल्कि धैर्य से सोचें. पत्नी की सलाह मानने से लाभ मिलेगा. शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे, परंतु आप अपनी बुद्धि से उन पर विजय प्राप्त कर लेंगे. पारिवारिक कलह होने की आशंका है, विवाद से बचें. क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आज का विवाद भविष्य में नुकसानदेह रहेगा.
कुंभ : बिना वजह के भय उत्पन्न होगा. मन भ्रमित रहेगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर तनाव बन सकता है. संतान से भी किसी विषय पर मतभेद बन सकता है. आय के नए साधन प्राप्त होंगे.
मीन : आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा. आपके निर्णय पर कुछ विरोध बढ़ सकता है. बहन पक्ष से कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. पहले के प्रयासों से लाभ मिलेगा. सावधानी रखें, कुछ अपमान की स्थिति भी निर्मित हो सकती है.
http://स्विगी और जोमैटो की सिफारिश क्यों कर रहा है जिला प्रशासन : रैना











