আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला समेत दो बायसन के हमले से घायल

Published on: May 16, 2021
---Advertisement---

कसडोल/पिथौरा. रविवार सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक महिला सहित दो ग्रामीण बायसन के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था जहां प्रथमोपचार के बाद घायल महिला के कंधे में गम्भीर चोट के कारण रायपुर भेजा गया है. जबकि युवक को प्रथम उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. जानकारी के अनुसार वन क्षेत्रों में लगातार जंगल कटाई एवं सूखते जलस्त्रोतों के कारण हिंसक वन्यप्राणी पानी की तलाश में जंगल के समीप स्थित गांवों तक पहुंच रहे हैं. रविवार सुबह देवपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कक्ष क्रमांक 281 में सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक ग्रामीण महिला श्रीमती गुरबारी पति शत्रुघन संवरा एवं सुखराम पिता जीतराम बरिहा ग्राम देवपुर को वन्यप्राणी नर बायसन ने हमला कर दिया.

जिससे गुरबारी संवरा को गंभीर चोटें आई हैं वहीं सुखराम बरिहा को साधारण चोट आई. घटना की सूचना के बाद देवपुर परिक्षेत्र के वनकर्मियों ने घायलों को तत्काल समीप के पिथौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. यहां प्रथम उपचार के बाद गुरुबारी की गंभीर चोट की देखते हुए उच्च उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर भेज दिया गया. वन एसडीओ वीके ठाकुर ने बताया कि घायल गुरुबारो को तात्कालिक सहायता 10 हजार रुपए दे दी गई है. इसके अलावा परिक्षेत्र के बीट गार्ड को मेकाहारा में उपचार हेतु भर्ती करवाने साथ मे भेजा गया है.

http://चक्रवाती तूफान तौकते ने गोवा में मचाई तबाही, कर्नाटक में 4 की मौत

सीजी जनादेश की खबर का असर

इस बार हिंसक वन्य प्राणी द्वारा ग्रामीणों को घायल करने के बाद देवपुर परिक्षेत्र के विवादास्पद प्रभारी रेंजर द्वारा विभागीय वाहन से ही घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया गया. ज्ञात हो कि विगत दिनों भालू के हमले से घायल एक लहूलुहान वृद्ध को शासकीय वाहन प्रभारी रेंजर के निजी उपयोग में होने के कारण दोपहिया से रक्त बहते हालत में ही पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र तक लाने की खबर ‘सीजी जनादेश’ ने प्रमुखता से प्रसारित की थी. जिसका असर इस मामले में देखने को मिला और दो घायल ग्रामीणों को शासकीय वाहन नसीब हुई और डिप्टी रेंजर बसंत खांडेकर एवं बीटगार्ड अजित ध्रुव की मदद से उन्हें तत्काल पिथौरा अस्पताल तक लाया जा सका.

http://सीएम भूपेश ने पीएम मोदी से वैक्सीनेशन की कमी दूर करने, ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का किया अनुरोध

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now