नई दिल्ली. एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है. इस महीने ये 9वीं बार है, जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाई गई हैं. राजधानी दिल्ली में रविवार को एक लीटर पेट्रोल पर 24 पैसे और डीजल पर 27 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद वहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 92.58 रुपए और डीजल की कीमत 83.22 रुपए पहुंच गई है. मुंबई में पेट्रोल के दाम 98.88 रुपए और डीजल के दाम 90.40 रुपए पहुंच गया है. चेन्नई में पेट्रोल के दाम 94.31 रुपए और डीजल के दाम 88.07 रुपए पहुंच गया है. कोलकाता में पेट्रोल के दाम 92.67 रुपए और डीजल 86.06 रुपए पहुंच गया है.
http://गुजरात की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान तौकते, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.
http://महासमुंद, बलौदाबाजार, दुर्ग, कोरबा समेत इन जिलों में बढ़ा लॉकडाउन










