नई दिल्ली. जूनियर पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में बीते दिनों 23 वर्षीय पहलवान सागर राणा की हत्या हो गई थी, इसी मामले में सुशील कुमार आरोपी है. हत्या के मामले में नाम सामने आने के बाद से ही सुशील फरार चल रहे हैं. दिल्ली की एक अदालत ने सुशील के खिलाफ शनिवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया. इससे पहले उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था.
http://छत्तीसगढ़ की रिकवरी दर बढ़कर 86% हुई, सप्ताह भर में पॉजिविटी दर 20 से 12% पहुंची
हत्या के इस मामले में सुशील कुमार का नाम सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने उनके घर पर रेड मारी लेकिन वह नहीं मिले. इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार समेत दो अन्य पहलवानों के घर भी छापेमारी की थी. बता दें कि दिल्ली पुलिस को चार मई को रात करीब 12 बजे छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के बीच झगड़े की खबर मिली थी. झगड़े में घायल होने वाले पहलवान सागर को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद हालत बिगड़ती देख उसे ट्रॉमा सेंटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पाया कि स्टेडियम के पार्किंग क्षेत्र में सुशील कुमार, अजय, प्रिंस, सोनू, सागर, अमित और अन्य के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था.
http://ब्लैक फंगस का सबसे बड़ा कारण स्टेरॉयड, डायबिटीज और कोविड मरीजों को ज्यादा खतरा
Non-bailable warrant issued against Olympic medalist Sushil Kumar & others in the case relating to killing of 23-year-old Sagar Rana at Chhatrasal Stadium
(file photo) pic.twitter.com/TvXfFZKMWa
— ANI (@ANI) May 15, 2021











