नई दिल्ली. IMD ने चक्रवाती तूफान तौकते के चलते हाई अलर्ट जारी किया है. अरब सागर में ये तूफान पिछले 6 घंटे के दौरान 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि तट से टकराते समय चक्रवात की रफ्तार 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. गुजरात के तट से ये तूफान इस वक्त 160 किलोमीटर दूर है, जबकि गोवा के पणजी से इसकी दूरी 350 किलोमीटर है. इस तूफान के शनिवार रात तक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है.
http://खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था किसान, हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला
मौसम विभाग ने कहा है कि 17 मई को चक्रवात तौकते गुजरात में विकराल रूप ले सकता है और हवाएं भी 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती दिख सकती हैं. जब तूफान अपनी चरम पर होगा तब गुजरात में हवाएं 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी चल सकती हैं. गुजरात के अलावा महाराष्ट्र में भी तूफान से लड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद से राज्य में NDRF को अलर्ट कर दिया गया है. वहीं कई टीमें स्टैंडबाय पर भी रखी गई हैं. केरल के कई इलाकों में अभी से से ही तेज बारिश शुरू हो गई है. यहां के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.
http://भारत में कोरोना की स्थिति चिंताजनक, ये साल बेहद घातक : WHO









