आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. सूर्योदय से सुबह 6.25 तक मृगशिरा नक्षत्र रहा, इसके बाद दिन भर आर्द्रा नक्षत्र रहेगा. मृगशिरा नक्षत्र होने वज्र और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग आज बन रहे हैं. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
मेष : गणेश जी कहते हैं कि आज शुभ परिणाम का मिलना संभव है. आप सकारात्मक सोच रखेंगे. आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे. यदि आप खुद का व्यवसाय कर रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है. आर्थिक लाभ होगा और आप भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे.
वृष : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन उत्कृष्ट परिणामदायक है. परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को लगातार प्रयास करने चाहिए. आने वाले समय में सफलता आपके साथ होगी. व्यवसाय विस्तार की योजना संभव है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा और पारिवारिक सदस्यों के बीच एकता रहेगी.
http://राज्य शासन ने ब्लैक फंगस पर जारी की एडवाइजरी
मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि वित्तीय रूप से दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ भी मिलेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलती है. पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगे. व्यक्तिगत संबंधों में खुशी और आनंद मिलेगा. आपका सामाजिक जीवन व्यस्त होगा. पारिवारिक जीवन भी ठीक रहेगा.
कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आज आप कुछ चुनौतियों का सामना कर सकतें है, लेकिन आखिर में चीजें आपके पक्ष में होंगी. दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं. यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई भी लंबित मामला है, तो उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का प्रयास करें. दोस्त और परिवार आपको पूरा सहयोग देंगे.
सिंह : गणेश जी कहते हैं कि आपके धन की वृद्धि और व्यवसायिक स्थिति में उत्थान संभव है. आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे. आपके रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता तनाव भरा हो सकता है और आप परिवार के सदस्यों के साथ बहस में पड़ सकते हैं. बच्चों की प्रगति आपको खुश रखेगी. अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी.
कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आज भाग्य आपके पक्ष में होगा. आप जटिल समस्याओं का समाधान कर पाएंगे. ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आप एक नए बिजनेस में प्रवेश करेंगे. विदेशी संबंधों से बहुत लाभ होगा. एक नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है. पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा. आप दोस्तों और परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते हैं.
तुला : गणेश जी कहते हैं कि आप आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त करेंगे. कुछ नए परिचितों से धोखा खाने से बचने के लिए अपने विकल्पों को समझदारी से चुनें. पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आपको इस स्थिति से चतुराई से निपटना होगा. कुल मिलाकर आज आपको व्यक्तिगत और मौद्रिक मामलों में संतुलन बनाने का प्रयास करना चाहिए.
http://चक्रवाती तूफान तौकते का खतरा, इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी
वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि आज भाग्य आपका साथ देगा. कठिनाइयां समाप्त होंगी और रुके हुए काम पूरे होंगे. वित्तीय मामलों में आपके लिए व्यवस्थित काम करना फायदेमंद होगा. पारिवारिक सदस्यों के बीच पारस्परिक संबंध मधुर रहेंगे. शादी, जन्म या किसी अन्य शुभ कार्य घर पर मनाया जा सकता है.
धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन अगर आपने जल्दबाजी में निर्णय लिए तो आपको नुकसान होगा. यात्रा हो सकती है, जो मनोरंजक होगी और आनंद भी मिलेगा. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें. आज आप थोड़े भावुक हो सकते हैं.
मकर : गणेश जी कहते हैं कि आज परिणाम आपके पक्ष में होंगे. काम में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है. अपने छिपे हुए दुश्मनों से सावधान रहें, जो आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. आपका कोई करीबी आपको भावनात्मक रूप से आहत कर सकता है. किसी मित्र की सलाह उपयोगी रहेगी.
कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. महत्वपूर्ण निर्णय सोच-विचार के बाद ही लिया जाना चाहिए. आप सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और आज कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित किए जा सकते हैं. आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बना सकता है. आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.
मीन : गणेश जी कहते हैं कि आप धार्मिक विचारों वाले होंगे और कुछ पवित्र कर्म करेंगे, जिससे आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी. आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सहकर्मियों से पूरा समर्थन मिलेगा.
http://इस जिले में 24 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश











