नई दिल्ली. अरब सागर में तौकते तूफान बड़ा खतरा बनकर आ रहा है. लक्षद्वीप में गहरे दबाव का क्षेत्र बन गया है, यह अगले 24 घंटे में गुजरात तट की ओर बढ़ेगा. इसे देखते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, केरल में रेड अलर्ट जारी किया गया है. बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीमें रवाना कर दी गई हैं. अरब सागर और लक्षद्वीप के ऊपर बने चक्रवात तौकते के तेज होने के मद्देनजर महाराष्ट्र, केरल और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि लक्षद्वीप क्षेत्र में एक दबाव बन गया है. यह अगले 24 घंटों के दौरान एक चक्रवात में बदल जाएगा और गुजरात तट की ओर बढ़ेगा.
http://इस जिले में 24 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
अगले 12 घंटों में यह चक्रवाती तूफान और तेज हो सकता है. यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ 18 मई की सुबह तक यह गुजरात तट पर पहुंच सकता है. शनिवार शाम तक इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा. मौसम विभाग ने लक्षद्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक, गुजरात और गोवा के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. लक्षद्वीप द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा, शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा, शनिवार को कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा, कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है.
http://सस्ता सोना खरीदने का मौका, 17 मई को खुलेगी सरकार की ये स्कीम









