আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, भविष्य में पंत बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान

Published on: May 14, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है. सुनील गावस्कर ने भविष्यवाणी की है कि ऋषभ पंत भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान होंगे. श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में पंत ने आईपीएल-14 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की. उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 8 में से 6 मैचों में जीत दर्ज की और आईपीएल के टलने तक वह अंक तालिका में टॉप पर है. पंत की कप्तानी से गावस्कर प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि पंत में सीखने की भूख है. गावस्कर ने ऋषभ पंत की छोटी गलतियों का बचाव करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में झलकी दिखाई है और अगर धैर्य रखते हुए उसने कप्तानी की तो ज्यादा सफल होगा.

http://प्रशासनिक अमले पर ईंट, पत्थर, सब्बल से हमला, 8 के खिलाफ एफआईआर

गावस्कर ने ‘स्पोर्ट्स्टार’ में अपने कॉलम में लिखा- ऋषभ पंत के नेतृत्व में दिल्ली टूर्नामेंट की सबसे शानदार टीम रही. छठे मैच तक कोई देख सकता था कि पंत कप्तानी से संबंधित सवाल पर थके हुए नजर आते थे. मैच के बाद प्रत्येक प्रेजेंटर ने उनसे एक ही तरह के सवाल किए. उन्होंने जो दिखाया वो चिंगारी है तो आगे चलकर दहाड़ में तब्दील हो सकती है, अगर उन्हें अनुमति मिली तो. हां, उसने गलतियां की, कौनसा कप्तान नहीं करता. उन्होने आगे लिखा- पंत भविष्य का कप्तान है, इसमें कोई शक नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि उसने दिखाया कि प्रतिभा अवसर से तभी मिल सकती है, जब यह सुधार के साथ बराबरी से चले.

http://शराब तस्करी के तार दो मंत्रियों से जुड़े होने की चर्चा सरकार के राजनीतिक चरित्र का शर्मनाक प्रदर्शन : संजय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now