नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 विपक्षी दलों ने चिट्ठी लिखते हुए कोरोना से निपटने के लिए 9 सुझाव दिए हैं. इन 9 प्रमुख सुझावों में नि:शुल्क टीकाकरण करने से लेकर सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई है. इसके साथ ही देश में वैक्सीन की किल्लत को लेकर भी कदम उठाने के लिए कहा गया है. इस पत्र में सोनिया गांधी (कांग्रेस), एचडी देवगौड़ा (जेडी-एस), शरद पवार (एनसीपी), उद्धव ठाकरे (शिवसेना), ममता बनर्जी (टीएमसी), एमके स्टालिन (डीएमके), हेमंत सोरेन (जेएमएम), अखिलेश यादव (सपा), फारूक अब्दुल्ला (जेकेपीए), तेजस्वी यादव (आरजेडी), डी राजा (सीपीआई) और सीताराम येचुरी (सीपीआई-एम) ने हस्ताक्षर किए हैं.
http://सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, जानिए नया भाव
9 सुझाव इस प्रकार हैं-
1. घरेलू स्तर पर वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाया जाए.
2. जरूरतमंदों को अनाज दिया जाए.
3. सभी उपलब्ध वैक्सीन को एकत्र किया जाए.
4. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को रोका जाए.
5. नए कृषि कानूनों को रद्द किया जाए.
6. टीके के लिए 35 हजार करोड़ रुपए का आबंटन हो.
7. सभी बेरोजगारों के लिए 6 हजार रुपए प्रति महीने दिए जाएं.
8. कृषि कानून को जल्द से जल्द रद्द किया जाए.
9. पीएम केयर जैसे फंड और सभी प्राइवेट फंड में जमा पैसे का उपयोग ऑक्सीजन और मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए किया जाए.
http://कोरोना संकट के बावजूद किसानों के हितों की नहीं होगी अनदेखी : मुख्यमंत्री









