नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 14 मई को पीएम किसान योजना (PM Kisan) के तहत किसानों की अगली किस्त जारी करेंगे. साथ ही देशभर के किसानों से दिन में 11 बजे बातचीत करेंगे. कृषि मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई यानी शुक्रवार को सुबह 11 बजे किसानों से बात करेंगे. इसके बाद वे पीएम किसान योजना के तहत अगली किस्त जारी करेंगे. बता दें, पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार छोटे और सीमांत किसानों को साल में 6000 रुपए आर्थिक सहायता देती है. यह राशि सीधे खातों में जमा की जाती है. 6000 रुपए की यह 2000-2000 की तीन किस्तों में जमा की जाती है.
http://नक्सलियों ने की सहायक आरक्षक की धारदार हथियार से हत्या
ऐसे चेक करें स्टेटस
सबसे पहले आप https://pmksan.gov.in/ पर जाएं. होम पेज पर जाकर आपको Farmers Corner के ऑप्शन को क्लिक करना है. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) पर क्लिक करें. इसके बाद बेनेफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) ऑप्शन पर क्लिक करें. जिसके बाद नया पेज खुलेगा. अब अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें. इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
http://करीना के गाने पर ‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्नी ने किया शानदार डांस, वीडियो वायरल
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
अगर आपके खाते में रकम नहीं आए या फिर किसी भी तरह के समस्या के लिए किसान पीएम किसान हेल्पलाइन से भी जानकारी ले सकते हैं. पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 है. इसके अलावा पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 और पीएम किसान लैंडलाइन नंबर 011-23381092, 23382401 भी है. पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन 0120-6025109 और ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in है










