আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तेज आंधी में लाइट गई तो चाय में गिरी छिपकली, पीने से 4 गंभीर

Published on: May 11, 2021
---Advertisement---

बिलासपुर. मंगलवार को जहरीली चाय पीने से बच्ची सहित एक ही परिवार के 4 लोग बीमार हो गए. सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार ग्राम अटर्रा निवासी खेलवन सुनवानी की बहू श्याम कुमारी (24) मंगलवार को चाय बना रही थी. इसी दौरान तेज हवा चलने लगी और आंधी आ गई. जिससे लाइट चली गई और घर में अंधेरा हो गया. इसी दौरान एक छिपकली चाय के बर्तन में गिर गई. इसका पता श्याम कुमारी को नहीं लगा और उसने चाय परिवार के सदस्यों को पीने के लिए दे दी.

http://सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए नया भाव

चाय पीने के बाद परिवार के सदस्यों को उल्टियां होनी शुरू हो गई. सबकी तबीयत अचानक से बिगड़ी तो शोर सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए. वहां उन्होंने देखा कि चाय के बर्तन में छिपकली गिरी पड़ी है. बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो उन्होंने खेलवन सुनवानी, उसके बेटे देवदास सुमानी, बहू श्याम कुमारी और पोती दीपा को बिल्हा के मातृ शिशु अस्पताल में भर्ती कराया. जहां सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है.

http://ट्विटर पर उठी ‘बबीता जी’ को गिरफ्तार करने की मांग

बंदी कोविड वार्ड से फरार, जेल प्रहरी निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now