नई दिल्ली. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने कुछ ऐसा बोल दिया है जिससे सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं और उनकी गिरफ्तारी तक की मांग कर रहे हैं. बात इतनी बढ़ गई है कि सोशल मीडिया पर #ArrestMunmunDutta ट्रेंड कर रहा है. दरअसल, मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे फैंस संग इंटरैक्ट करती नजर आ रही थीं. इस दौरान वे बता रही थीं कि उन्होंने मेकअप किया है और वे यूट्यूब पर आने वाली हैं पर इसी दौरान उन्होंने तुलनात्म लहजे में कुछ ऐसा बोल दिया जो फैंस को रास नहीं आया.
बंदी कोविड वार्ड से फरार, जेल प्रहरी निलंबित
वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं कि- लिप टिंट को हल्का सा ब्लश की तरह लगा लिया है क्योंकि मैं यूट्यूब पर आनेवाली हूं और मैं अच्छी दिखना चाहती हूं. इसके बाद एक्ट्रेस ने एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि वे ऐसा नहीं दिखना चाहतीं. बबीता द्वारा इतना कहने की ही देरी थी कि एक्ट्रेस पर उनका ये वीडियो वायरल होने लगा. लोगों ने उन्हें जातिसूचक गाली देने के लिए खूब लताड़ा. हालांकि जब मुनमुन के संज्ञान में ये बात आई तो उन्होंने अपनी गलती को रिएलाइज किया और फौरन सोशल मीडिया के जरिए लोगों से माफी भी मांग ली.
http://Lava Z2 Max स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जबरदस्त डिस्प्ले के साथ दमदार बैटरी
उन्होने लिखा कि- मैं ये लेख कल शेयर किए गए वीडियो के संदर्भ में लिख रही हूं जहां पर मैंने एक गलत शब्द का इस्तेमाल कर दिया. ऐसा मैंने किसी की भी इंसल्ट करने या फिर किसी को ठेस पहुंचाने की मंशा से नहीं कहा था. मुझे वाकई में इस शब्द के बारे में सही जानकारी नहीं थी. जैसे ही मुझे इस बारे में बताया गया मैंने अपे स्टेटमेंट को पीछे ले लिया. मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ हर उस शख्स से माफी मांगती हूं जिसे इन्हें इस दौरान मैंने जाने अंजाने में ठेस पहुंचाई. मुझे वाकई में अफसोस है.
UC celebraties like @moonstar4u, normalise casteist slurs & Casteism in Society. Shall not tolerated!
Unconstitutional & shall be booked under SC/ST act immediately. #ArrestMunmunDutta pic.twitter.com/yrLY5RElsh
— Ritesh J. (@riteshjyotii) May 10, 2021
— Munmun Dutta (@moonstar4u) May 10, 2021










