नई दिल्ली. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में शिखर अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 के किरदार बाला की नकल करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में खाने की टेबल पर बैठे खलील अहमद भारत के सलामी बल्लेबाज से पूछते हैं कि रोहित ने जो नए ग्लव्स दिए थे, वो कहां पर है. धवन इसका जवाब देने ही वाले थे कि युजवेंद्र चहल कटोरी और चम्मच से उनके कान के पास एक बड़ी आवाज निकालते हैं जिसे सुनते ही धवन बुरी तरह चौंकते हैं और कुछ सेकेंड के लिए सब कुछ भूल जाते हैं.
http://सूचना का अधिकार में समय पर नहीं दी जानकारी, लिपिक पर गिरी गाज
इस वीडियो में धवन ने इतनी शानदार एक्टिंग की है कि आप देखकर हैरान रह जाएंगे साथ ही अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए धवन ने कमेट किया, “बाला के साइड इफेक्ट्स”, जिसके बाद भारतीय टीम के पेसर भुवनेश्वर कुमार ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट किया और कहा कि भूलने की एंक्टिंग करने की क्या जरूरत, वो तो नेचुरल टैलेंट है.
http://अक्षय का पहला म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ रिलीज, इमोशनल कर देगी लव स्टोरी











