আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : दूध और जल से करें शिवजी का अभिषेक, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: May 10, 2021
---Advertisement---

आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. अश्विनी नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. अश्विनी नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग भी दिन भर बना रहेगा. इस अशुभ योग का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 10 मई सोमवार

वैशाख कृष्ण पक्ष त्रयोदशी

मेष : यात्रा में जल्दबाजी न करें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. अज्ञात भय रहेगा. दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है. कोई बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें. पुराना रोग उभर सकता है. भावना में बहकर कोई निर्णय न लें.

वृष : प्रयास सफल रहेंगे. जीवनसाथी के बारे में चिंता रहेगी. मित्रों का सहयोग कर पाएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कोई बड़ा काम करने की इच्छा जागृत होगी. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे. धनार्जन होगा.

http://एक्टर राहुल वोहरा का कोरोना से निधन, आखिरी समय तक मांगते रहे मदद

मिथुन : किसी प्रकार से शारीरिक कष्ट की आशंका है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. घर-परिवार में अतिथियों का आगमन होगा. व्यय होगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. नए मित्र बनेंगे. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा.

कर्क : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. कोई बड़ी समस्या का हल मिलेगा. अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भाग्य का साथ रहेगा. प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

सिंह : कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है. आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें. स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. चिंता तथा तनाव रहेंगे.

कन्या : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. शारीरिक कष्ट की आशंका है. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है.

तुला : आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी. सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी. मान-सम्मान मिलेगा. काफी समय से अटके काम पूरे होंगे. आय में वृद्धि होगी. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. परिवार की चिंता रहेगी.

http://स्टंप को बैट बनाकर बच्चे लगाए बेहतरीन शॉट्स, वीडियो वायरल

वृश्चिक : अनहोनी की आशंका बनी रहेगी. लेन-देन में सावधानी रखें. बुरे व्यक्तियों की पहचान आवश्यक है, दूर रहें. पूजा-पाठ में मन लगेगा. व्यय होगा. कोर्ट व कचहरी के कार्य सफलतापूर्वक निबटेंगे. व्यापार-व्यवसाय अच्छी तरह से चलेगा.

धनु : किसी अपने से विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा.

मकर : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. आय में वृद्धि होगी. जीवन सुखद रहेगा. प्रमाद न करें.

कुंभ : किसी तरह से अपमान हो सकता है. विवेक का प्रयोग करें. भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी. रोजगार प्राप्ति के प्रयास किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से सफल रहेंगे. आय में वृद्धि होगी. स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा. भाग्य का साथ रहेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

मीन : भागदौड़ रहेगी. विद्यार्थी वर्ग अध्ययन आदि के कार्य में सफलता प्राप्त करेगा. रचनात्मक कार्यों में रुचि जागृत होगी. छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है. मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे. आय में वृद्धि होगी. जल्दबाजी में कोई कार्य न करें.

सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य आयोजनों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now