আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IMA का आरोप- लॉकडाउन के प्रस्ताव को केंद्र ने कूड़ेदान में फेंका

Published on: May 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय चिकित्सा संघ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शनिवार को जारी एक बयान में कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने के लिए सही कदम ना उठाने को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का समर्थन किया है. आईएमए ने कहा कि यह देखने आया है कि आईएमए और अन्य योग्य पेशेवर सहयोगियों द्वारा सामूहिक चेतना की अपील, सक्रिय संज्ञान और अनुरोधों को कूड़ेदान में डाल दिया जाता है और फैसले जमीनी हकीकत को समझे बिना लिए जाते हैं. बयान में कहा कि आईएमए कोविड-19 महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर से पैदा हुए संकट से निपटने में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बेहद सुस्त और अनुपयुक्त तरीक़ों को देखकर हैरान है.

http://KBC के 13वें सीजन में इंट्री के लिए हो जाएं तैयार, इस तारीख से शुरू हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन

आईएमए ने कहा कि केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय नींद से जागें, कोरोना संकट में आ रही चुनौतियों का सामना करें. आईएमए ने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी को लेकर जो भी फैसले लिए जा रहे हैं, उनका जमीनी स्तर से कोई लेना-देना नहीं है. केंद्र के अधिकारी जमीनी हकीकत को समझने को तैयार नहीं है. आईएमए ने कहा कि लॉकडाउन विनाशकारी फैलाव की श्रृंखला को तोड़ देगा, हालांकि, यह भी कहा गया कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को लागू करने से इनकार कर दिया. आईएमए ने कहा कि पिछले 20 दिनों में, भले ही कुछ राज्यों द्वारा 10 से 15 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है, मगर एसोसिएशन इसके बजाय सुनियोजित, पूर्व-घोषित पूर्ण रूप से राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाने की जरूरत पर जोर दे रही है.

http://शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर दो सहायक ग्रेड-3 निलंबित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now