नई दिल्ली. महानायक अमिताभ बच्चन एक बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 13वां सीजन होस्ट करने के लिए तैयार हैं. सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है. कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के रजिस्ट्रेशन 10 मई 2021 से शुरू हो रहे हैं.अगर आप भी इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं तो इसके लिए 10 मई से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. सोनी चैनल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर केबीसी के 13वें सीजन की जानकारी दी है.
http://शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर दो सहायक ग्रेड-3 निलंबित
सोनी चैनल ने लिखा- आ रहे हैं फिर एक बार मिस्टर अमिताभ बच्चन लेकर #KBC के सवाल. तो उठाइए फोन और हो जाइए तैयार क्योंकि 10 मई रात 9 बजे से शुरू हो रहे हैं #KBC13 रजिस्ट्रेशन. प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते नजर आ रहे हैं, कभी सोचा है कि आपके और आपके सपनों के बीच का फासला कितना है. तीन अक्षरों का कोशिश, तो अपने सपने साकार करने के लिए उठाइए फोन और हो जाइए तैयार. केबीसी के रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहे हैं 10 मई से. मैं और हॉट सीट आपका इंतजार कर रहे हैं, आप भी बस तैयार हो जाइए.
http://जेल से कैदियों के फरार होने के मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश










