আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : पीपल तले जलाएं दीप, मिलेगी शनिदेव की कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: May 8, 2021
---Advertisement---

आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. सूर्योदय से शाम 4 बजे तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा. इसके बाद रेवती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 8 मई शनिवार

वैशाख कृष्ण द्वादशी संध्या 5:20 तक

मेष : गणेशजी कहते हैं कि, आज नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. मान-सम्मान मिलेगा. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा. प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें. थकान रहेगी. किसी कार्य की चिंता रहेगी.

वृषभ : गणेशजी कहते हैं कि, विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. किसी अपरिचित की बातों में न आएं. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी.

http://100 गांवों के किसानों को फसल बचाने की चिंता, घूम रहा 18 हाथियों का दल

मिथुन : गणेशजी बताते हैं कि, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. नौकरी में कार्य कि प्रशंसा होगी. नए विचार दिमाग में आएंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. धनार्जन होगा.

कर्क : गणेशजी कहते हैं कि, दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. पुराना रोग उभर सकता है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. काम में मन नहीं लगेगा. दूसरे आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे.

सिंह : गणेशजी कहते हैं कि, प्रयास सफल रहेंगे. पराक्रम वृद्धि होगी. सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा. मान-सम्मान मिलेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. आय में वृद्धि होगी. जल्दबाजी न करें. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. लाभ होगा.

कन्या : आज गणेशजी कहते हैं कि, कन्या राशि वालों को दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. घर में अतिथियों का आगमन होगा. प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. आलस्य हावी रहेगी. प्रमाद न करें. विवेक का प्रयोग करें.

तुला : गणेशजी कहते हैं कि, धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे. किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगी. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. दूसरों के काम में दखल न दें.

http://18-44 वर्ष के अंत्योदय, बीपीएल और एपीएल हितग्राहियों का एक तिहाई अनुपात में होगा वैक्सीनेशन

वृश्चिक : आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गणेशजी कहते हैं कि, बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगी. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा. कोई बड़ा काम करने कि इच्छा होगी. चिंता तथा तनाव बने रहेंगे. प्रमाद न करें.

धनु : गणेशजी कहते हैं कि, यात्रा में जल्दबाजी न करें. शारीरिक कष्ट संभव है. पुराना रोग उभर सकता है. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें. कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी.

मकर : आज मकर राशि के जातकों के लिए गणेशजी कहते हैं कि, अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. निवेश मनोनकूल रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा. किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी. शारीरिक कष्ट संभव है.

कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि, स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं. रोजगार में वृद्धि होगी. आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. जीवन सुखमय व्यतीत होगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. स्वास्थ्य में राहत मिलेगी. चिंता दूर होगी. नौकरी में रुतबा बढ़ेगा.

मीन : गणेशजी कहते हैं कि, धनहानि कि आशंका है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. थकान व कमजोरी रह सकती है. व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में सुकून रहेगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

http://WTC फाइनल और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now