আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

WTC फाइनल और इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Published on: May 7, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया. स्क्वॉड में चार ओपनर्स, चार मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज, छह पेसर्स, चार स्पिनर्स और दो विकेटकीपर्स को जगह दी गई है. टीम में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है. वहीं, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे. अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने वाले के एल राहुल और कोरोना संक्रमित ऋद्धिमान साहा को टीम में रखा गया है बशर्ते वे पूरी तरह फिट हो जाएं.

http://केंद्र के वैज्ञानिक सलाहकार ने बताया- कैसे रुक सकती है कोरोना की तीसरी लहर?

बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल साउथैम्पटन में 18 से 22 जून तक होगा और इसके बाद 4 अगस्त से 14 सितंबर के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचो की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत नॉटिंघम में 4 अगस्त से होगी. दूसरा टेस्ट मैच 12 अगस्त को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त को लीड्स में होगा. चौथा टेस्ट लंदन के ओवल मैदान पर 2 सितंबर से होगा. पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच मैनचेस्टर में 10 सितंबर से होगा.

http://बिना नंबर की बाइक में सवार युवक-युवती से गांजा बरामद

20 सदस्यीय भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रवींद जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मो. शमी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव.

फिट होने पर जगह मिलेगी : केएल राहुल और ऋद्धिमान साहा.

स्टैंडबाई खिलाड़ी : अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और अरजान नागवासवाला.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now