আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

केंद्र के वैज्ञानिक सलाहकार ने बताया- कैसे रुक सकती है कोरोना की तीसरी लहर?

Published on: May 7, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर विजयराघवन ने कहा है कि अगर कड़े नियम अपनाएं जाएं तो हो सकता है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर देश में न आए. उन्होंने कहा कि अगर जरूरी कदम उठाए गए तो इससे बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर गाइडलाइंस को फॉलो करें तो शायद कुछ ही जगहों पर कोरोना की तीसरी लहर आएगी या फिर कहीं भी नहीं आएगी. विजयराघवन ने कोरोना वायरस से ठीक होने वाले कई मरीजों में जानलेवा फंगल इन्फेक्शन म्यूकोरमाइसिस के मामलों को लेकर कहा कि इसकी निगरानी की जा रही है.

http://बिना नंबर की बाइक में सवार युवक-युवती से गांजा बरामद

उन्होने कहा कि यदि हम मजबूत उपाय करते हैं, तो तीसरी लहर देश के हर हिस्से में नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि स्थानीय स्तर पर, राज्यों में, जिलों में और शहरों में हर जगह मार्गदर्शन कितना प्रभावी ढंग से लागू होता है. इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा था कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर का आना तय है, हालांकि यह कब आएगी, इसका पूर्वानुमान नहीं जताया जा सकता है.

http://इस गांव ने बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी, नहीं मानने पर जुर्माना और पुलिस कार्रवाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now