खरसिया. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर 14 अप्रैल से पूरे रायगढ़ जिले में लॉकडाउन के बाद लोगों का घरों से निकलना लगभग बंद है. वहीं शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातर पॉजिटिव मरीज की पहचान होने से वायरस से बचाव को लेकर लोग सतर्कता भी बरत रहे हैं. खरसिया ब्लॉक के ग्राम जबलपुर में गांव के युवाओं ने वाट्सऐप ग्रुप बनाकर अपनी अपनी राय व्यक्त करते हुए पंचायत की सहमति व समर्थन से संक्रमण से बचाव को लेकर सामूहिक फैसला कर गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है. इस दौरान पंचायत के आदेशानुसार युवाओं ने गांव के मुख्य द्वार के सामने सूचना बोर्ड लगाकर बाहरी लोगों के गांव में प्रवेश नहीं करने की अपील की है.
http://खबर का असर : एसडीएम ने खुली दुकानों को बंद करवाया, होम डिलीवरी की अनुमति
वहीं बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश करने पर 1 हजार रुपए का अर्थदंड निर्धारित किया गया है तथा भूपदेवपुर थाने में सूचना देने की बात कही है. सरपंच डोरीलाल राठिया ने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गांव में लोगों से चर्चा करने के बाद गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई. यहां की जनसंख्या करीब 01 हजार है, और उन्होंने कहा कि कोरोना की दहशत से ग्रामवासियों एवं पंचायत ने सर्वसम्मति से युवाओं के इस फैसले का समर्थन किया है. पूरे जिले में लॉकडाउन के बाद पुलिस टीम भी सक्रिय हो गई है. शहर के मुख्य मार्ग में पुलिस जवान तैनात हैं. इसके साथ ही भूपदेवपुर थाना के जवान गांव-गांव में भ्रमण कर लोगों को घरों से अनावश्यक ना निकलने की समझाइश दे रहे हैं.
http://SBI, PNB और ICICI बैंक के ग्राहक हो जाएं सावधान, अगर की ये गलती तो खाली हो जाएगा खाता







