আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : द्वादश मंत्र से करें भगवान विष्णु की आराधना, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: May 7, 2021
---Advertisement---

आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 2.40 तक रहेगा. इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग आज बन रहा है. आज पुण्यदायिनी वरुथिनी एकादशी है. आज के दिन भगवान विष्णु की आराधना द्वादश मंत्र- ‘ॐ नमः भगवते वासुदेवाय’ के साथ करनी चाहिए. चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश कर रहे हैं. जिसका असर भी सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 7 मई शुक्रवार

वैशाख कृष्ण वरुथिनी एकादशी

मेष : बिजनेस में अच्छे दिन आने वाले हैं. फायदा होने का योग बन रहा है. बस कोई रिस्क न लें. हालांकि आपकी स्थिति बाकी बारह राशियों से थोड़ी अच्छी है, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. बजरंग बली की उपासना करें.

वृष : अपनों में थोड़ी अनबन रहेगी. निवेश करने के लिए समय अच्छा नहीं है. जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे न लगाएं. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. बिजनेस और प्रेम मध्‍यम है. शनि देव की आराधना करें.

http://हर मामले में केंद्रीय नेतृत्व को जिम्मेदार बताने वाले बताएं आखिर छत्तीसगढ़ सरकार का क्या दायित्व है?

मिथुन : स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है. वहीं आज प्रेम में दूरी बनी रहेगी. बिजनेस के लिहाज से समय अच्छा नहीं चल रहा है. पीली चीज का दान करने से फायदा मिलेगा.

कर्क : आज के दिन आपके अंदर ऊर्जा की कमी रहेगी और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. फैसला लेने की क्षमता में कमी है. डिप्रेशन रहेगा. बिजनेस में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. लाल चीज पास में रखें और काली चीज का दान करें.

सिंह : आर्थिक मामले सुलझेंगे और शुभ समाचार मिलेगा. सेहत ठीक रहेगी, लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है. प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है. बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहेगा.

कन्या : आज कोई रिस्‍क न लें और पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचें. स्वास्थ्य, प्रेम और बिजनेस मध्यम से बेहतर को ओर दिख रहा है. हरी चीज पास में रखें.

तुला : आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. बिजनेस के लिहाज से समय मध्‍यम है. प्रेम में दूरी बनी रहेगी. हरी चीज पास में रखें. शनि देव की उपासना करें.

http://गांव-घर से लेकर सीमावर्ती इलाकों में बाहर से आने वालों पर रखें निगरानी : भूपेश

वृश्चिक : परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं और बिजनेस में घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं, सावधान रहें. स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा भारी है, अपना और अपना का ध्यान रखें. हरी चीज दान करना उचित रहेगा.

धनु : आज के दिन किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, सावधान रहें. स्वास्थ्य, प्रेम और बिजनेस तीनों मध्यम दिख रहे हैं. लाल चीज पास में रखें और काली चीज का दान करें.

मकर : जीवनसाथी के साथ जो दू‍रियां थीं, वो नजदीकियों में बदलेंगी. प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है. स्वास्थ्य की स्थिति मध्‍यम दिख रही है. शनि देव को स्मरण करें.

कुंभ : शत्रु पक्ष परेशान करने की कोशिश करेगा, लेकिन उसकी एक नहीं चल पाएगी. स्वास्थ्य मध्यम, बिजनेस ठीक-ठाक और प्रेम की स्थिति सुधार की ओर जा रही है. गणेश जी की वंदना करें.

मीन : स्टूडेंट्स के लिए ये अच्‍छा समय है. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और बिजनेस पहले से बेहतर दिख रहा है. परिवार के लोगों की सेहत का ध्यान रखें. कहीं यात्रा का प्लान हैं तो उसे टाल दें. मां भगवती की आराधना करें. आपका दिन शुभ होगा.

http://किसानों के खाते में 10 मई तक आएंगे 2000 रुपए, ऐसे चेक करें स्टेटस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now