नई दिल्ली. राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह (82) का गुरुवार सुबह निधन हो गया. चौधरी अजित सिंह ने गुडगांव के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली. वे 20 अप्रैल से कोरोना से संक्रमित थे. फेफड़ों में इन्फेक्शन फैलने से उन्हें निमोनिया भी हो गया था. पिछले दो दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. उनके बेटे चौधरी जयंत सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं.
http://विधायक देवती कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का कोरोना से निधन
उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है. चौधरी अजित सिंह की गिनती जाट बिरादरी के बड़े किसान नेताओं में होती थी. बता दें कि चौधरी अजित सिंह ने अपनी सियासी सफर की शुरुआत 1986 से की थी. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. उन्होने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे. उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति!
http://राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगा इमरजेंसी केयर टेक्निशियन पाठ्यक्रम









