আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : केले के पेड़ पर चढ़ाएं जल, चंदन और चने की दाल, घर में होगी सुख-शांति और धन-वैभव, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published on: May 6, 2021
---Advertisement---

आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. इस दिन सूर्योदय शतभिषा नक्षत्र में हुआ है, जो दोपहर 1.37 तक रहेगा. इसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा. पहले शतभिषा नक्षत्र होने से वज्र और उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुग्दर नाम के 2 अशुभ योग आज बन रहे हैं. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 6 मई गुरुवार

बैशाख कृष्ण दशमी 2:10 तक

मेष : गणेश जी कहते हैं कि आपके प्रयास सफल रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी. बिजनेस में मन के मुताबिक लाभ होगा. कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा. कंप्टीशन में बढ़ोतरी होगी. शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड आदि में निवेश करने में जल्दबाजी न करें.

वृष : गणेश जी कहते हैं कि कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी. बिजनेस ट्रिप सफल रहेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कोई ऐसा काम न करें जिससे कि अपमान हो. बिजनेस में फायदा होगा. निवेश सोच-समझकर करें. दोस्तों की मदद मिलेगी.

http://विधायक देवती कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का कोरोना से निधन

मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि अचानक स्वास्थ्य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें. दूर से दुखद समाचार मिल सकता है. फालतू में दौड़धूप होगी. विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है. काम में मन नहीं लगेगा. नौकरी में जिम्मेदारी मिलेगी. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. आय में निश्चितता रहेगी. जोखिम न लें.

कर्क : गणेश जी कहते हैं कि नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं. सुख के साधन जुटेंगे. जमीन और मकान संबंधी योजना बनेगी. बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. उन्नति की ओर बढ़ेंगे. स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी. आशंका और कुशंका रहेगी. कार्य में बाधा संभव है. उत्साह बना रहेगा.

सिंह : गणेश जी कहते हैं कि फिजूलखर्ची ज्यादा होगी. शत्रु से डर लगेगा. शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी. दूर से शुभ समाचार मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. नए काम करने का मन बनेगा. यात्रा की योजना बनेगी. बिजनेस में लाभ होगा. रिस्क न लें.

कन्या : गणेश जी कहते हैं कि स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. वाहन, मशीनरी और आग के इस्तेमाल में सावधानी रखें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. पार्टनर्स से कहासुनी हो सकती है. भागदौड़ होगी. बिजनेस ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी. लाभ के लिए प्रयास करें.

तुला : गणेश जी कहते हैं कि विवेक का प्रयोग करें. समस्याएं कम होंगी. शारीरिक कष्ट संभव है. अज्ञात भय रहेगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी. किसी प्रबुद्ध शख्स का मार्गदर्शन मिलेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे.

http://‘छिछोरे’ की एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन

वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. रोजगार पाने के प्रयास सफल रहेंगे. बिजनेस ट्रिप लाभदायक रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं. कोई बड़ी समस्या खत्म हो सकती है. जोखिम और जमानत के कार्य टाल दें. लेन-देन में सावधानी रखें.

धनु : गणेश जी कहते हैं कि वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. शारीरिक कष्ट संभव है. अज्ञात भय सताएगा. चिंता और तनाव रहेगा. तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी. किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है. कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे.

मकर : गणेश जी कहते हैं कि कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आएगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. कुसंगति से बचें. किसी दूसरे के काम की जवाबदारी न लें. खुद के काम पर ध्यान दें. बनते काम बिगड़ सकते हैं. विवाद को बढ़ावा न दें. चिंता और तनाव में रहेंगे. बिजनेस ठीक चलेगा. कार्यकुशलता कम होगी.

कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. सुख के साधन जुटेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. बिजनेस लाभदायक रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. धनहानि हो सकती है. थकान महसूस होगी.

मीन : गणेश जी कहते हैं कि घर के छोटे सदस्यों के बारे में चिंता रहेगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बकाया वसूली की कोशिश में कामयाबी मिलेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. व्यापार मनोनुकूल रहेगा. निवेश शुभ रहेगा. जल्दबाजी न करें.

http://राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगा इमरजेंसी केयर टेक्निशियन पाठ्यक्रम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now