नई दिल्ली. टीवी एंकर और एक्ट्रेस कनुप्रिया का कोरोना से निधन हो गया. कनुप्रिया के निधन की जानकारी बीके शिवानी ने सोशल मीडिया के जरिए दी. कनुप्रिया ने दो दिनों पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया था कि वो अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें दुआओं की जरूरत है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑक्सीजन लेवल कम होने और बढ़ते बुखार के कारण उनका निधन हो गया. बीके शिवानी ने ट्वीट किया- ओम शांति. पिछली रात सबकी चहेती सिस्टर कनुप्रिया ने दुनया को अलविदा कह दिया. वो दूसरी ही जादुई दुनिया में चली गईं. आइए हम सब साथ मिलकर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करें.
http://कोरोना को मात देने युद्धस्तर पर जुटे क्षेत्रवासी, 5 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदत्त
बता दें कि कनुप्रिया मीडिया का बड़ा चेहरा रही थीं. उन्होंने दूरदर्शन से बतौर एंकर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने अपने आगे के करियर में एक्टिंग और थिएटर की फील्ड में भी अपना हुनर दिखाया. वे एक अच्छी स्क्रिप्ट राइटर भी थीं. अवेकनिंग विद ब्रह्म कुमार के साथ वे काफी वक्त से जुड़ी रहीं और यहां से उन्हें अलग ही पहचान मिली.
http://सरकारी दुकान बंद, अब गांवों में बन रही शराब
Om Shanti Angels. Last night a very beautiful angel, a chosen instrument of God, Sis. Kanupriya left her mortal coil and moved forward to another magical destiny of radiating happiness and health to millions of souls.
Let us meditate and radiate gratitude and blessings to her. pic.twitter.com/LAWTjPTsSb— BK Shivani (@bkshivani) May 1, 2021










