नई दिल्ली बागपत के जौहड़ी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर दादी चंद्रो तोमर (89) का शुक्रवार को एक अस्पताल में निधन हो गया. कुछ दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी. उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही थी. शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर ने निशानेबाजी में नेशनल और राज्य लेवल पर कई पदक अपने नाम किए थे. शूटर दादी बागपत के जोहड़ी गांव की रहने वाली है. प्रख्यात फिल्मकार अनुराग कश्यप ने उनके जीवन पर आधारित एक फिल्म सांड की आंख का निर्माण किया और इसके जरिए उन्हें पूरी दुनिया में पहचान मिली. शूटर दादी चंद्रो के निधन से शोक की लहर है.
http://सोशल मीडिया पर मदद मांगने वालों के खिलाफ एक्शन कोर्ट की अवमानना होगी : SC
सांड की आंख फिल्म में शूटर दादी का किरदार निभाने वाली भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि- चंद्रो दादी के निधन की खबर से हतप्रभ हूं. लगता है जैसे मेरा एक हिस्सा चला गया है. उन्होंने अपने नियम बनाए और कई लड़कियों को अपना सपना जीने के लिए प्रेरित किया. दादी आप बहुत याद आएंगी, हमेशा. वहीं, इस फ़िल्म में प्रकाशी तोमर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने दादी चंद्रो तोमर के साथ फोटो शेयर करके लिखा- आप हमेशा एक प्रेरणा रहेंगी. जिन लड़कियों को आपने जीने की आस दी है, उनमें आप हमेशा ज़िंदा रहेंगी. मेरी सबसे क्यूट रॉकस्टार ईश्वर आपको शांति दे.
http://एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्रियों की बिक्री, किराना और फल की कीमतें अनियंत्रित









