महासमुंद. रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के आरोप में पुलिस ने जिला अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर को पकड़ा. आरोपी डॉक्टर के कब्जे से 6 नग रेमडेसिविर इंजेक्शन जब्त कर धारा 102 जाफ्ता फौजदारी के तहत कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक शासकीय अस्पताल में गंभीर मरीजों को लगाने हेतु शासकीय तौर पर उक्त इंजेक्शन मुहैया कराया जाता है. करीब महीने भर से जिले में उक्त इंजेक्शन को लेकर मारामारी की स्थिति बनी है. लोग अपने परिजनों की जान बचाने के लिए 20-30 हजार में इंजेक्शन ब्लैक में खरीदते रहे.
http://IPL 2021 : CSK ने SRH को 7 विकेट से हराया, पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची
इंजेक्शन की कालाबाजारी को रोकने के लिए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर पुलिस के अधिकारी सक्रिय थे. बुधवार को मुखबिर की सूचना पर साइबर सेल और महासमुंद पुलिस की संयुक्त टीम ने राजिम मोड महासमुंद के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम डॉ दैत्यनाशन पटेल पिता ऋषि कुमार पटेल (30) साकिन जिला अस्पताल महासमुंद का रहने वाला बताया. जिसकी तलाशी लेने पर रेमडेसिविर इंजेक्शन 100 एमजी मायलेन कंपनी का 6 नग मिला. जिसे मौके पर जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग को प्रकरण सौंपा गया.
http://रेमडेसिविर के नए प्रोटोकॉल पर हाईकोर्ट की टिप्पणी- ऐसा लगता है केंद्र चाहता है लोग मरते रहें







