नई दिल्ली. महाराष्ट्र में ठाणे के मुंब्रा स्थित प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में आज बुधवार सुबह आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. आग लगने की घटना के बाद शिफ्टिंग के दौरान चार मरीजों की मौत हो गई. फिलहाल बचाव अभियान जारी है. ठाणे महानगर पालिका ने बताया कि आज लगभग 3:40 बजे ठाणे के मुंब्रा में प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में आग लग गई. दो दमकल गाड़ी और एक बचाव वाहन घटनास्थल पर है. आग बुझाने का काम चल रहा है. दूसरे अस्पताल में मरीजों की शिफ्टिंग के दौरान चार लोगों की मौत हो गई. इससे पहले पिछले हफ्ते मुंबई से लगभग 70 किलोमीटर दूर पालघर जिले के विरार में स्थित एक अस्पताल में आग लगने से 15 कोविड मरीजों की मौत हो गई थी.
http://Oppo ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
इस मामले में पुलिस ने रविवार को अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) को गिरफ्तार किया है. उन्हें लापरवाही और अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अस्पताल ने राज्य सरकार और सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न नियमों और दिशा-निर्देशों का कथित रूप से उल्लंघन किया था. अस्पताल ने इस साल अग्नि सुरक्षा ऑडिट भी नहीं कराया था. साथ ही उसके पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी नहीं था.
http://भाई की हत्या के आरोप में एक्ट्रेस शनाया काटवे गिरफ्तार
Today at around 03:40 am fire broke out at Prime Criticare Hospital in Mumbra, Thane. Two fire engines & one rescue vehicle are at the spot. Fire extinguishing underway. Four dead during shifting of patients to another hospital: Thane Municipal Corporation#Maharashtra pic.twitter.com/QR4NNYZd8Y
— ANI (@ANI) April 28, 2021









