नई दिल्ली. IPL 2021 सीजन के 22वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 1 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ बेंगलुरु की टीम 10 पॉइंट के साथ टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं, दिल्ली की टीम तीसरे नंबर पर है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 171 रन बनाए. जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 170 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. शिखर धवन (6) और स्टीव स्मिथ (4) बड़ी पारी नहीं खेल सके.28 रन पर दो विकेट गिरने के बाद ओपनर पृथ्वी शॉ (28) ने कुछ अच्छे शॉट लगाए. लेकिन वे अपनी पारी को लंबी नहीं कर सके. दिल्ली को आखिरी ओवर में 14 रन बनाने थे, लेकिन मोहम्मद सिराज ने DC को 12 रन ही बनाने दिया.
http://पिता-बेटी और बेटे की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, 5 हिरासत में
आखिरी 2 बॉल पर दिल्ली को 10 रन बनाने थे, पर कप्तान ऋषभ पंत 2 चौके ही लगा सके. पंत 48 बॉल पर 58 और शिमरॉन हेटमायर 25 बॉल पर 53 रन बनाकर नॉटआउट रहे. बैंगलोर के लिए हर्षल पटेल ने दो और मोहम्मद सिराज तथा काइल जेमिसन ने एक-एक विकेट लिए. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान विराट कोहली (12) और देवदत्त पडिक्कल (17) बड़ी पारी नहीं खेल सके. एबी डिविलियर्स (75*) ने अर्धशतक लगाकर स्कोर 170 के पार पहुंचाया. पारी के अंतिम ओवर में उन्होंने स्टोइनिस की गेंद पर 3 छक्के लगाए. रजत पाटीदार ने 31 और ग्लेन मैक्सवेल ने 25 रन का योगदान दिया. दिल्ली के लिए इशांत शर्मा, कागिसो रबाडा, आवेश खान, अक्षर पटेल और अमित मिश्रा को 1-1 विकेट मिला.











