नई दिल्ली. IPL 2021 सीजन के 21वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 5 विकेट से हरा दिया. छह मैच में दूसरी जीत के साथ KKR टीम पॉइंट टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 9 विकेट गंवाकर 123 रन बनाए. जवाब में कोलकाता ने 5 विकेट गंवाकर 16.4 ओवर में ही 126 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. कप्तान ओएन मोर्गन ने 40 बॉल पर नाबाद 47 रन और राहुल त्रिपाठी ने 32 बॉल पर 41 रन की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 17 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. नीतीश राणा (0), शुभमन गिल (9) औ सुनील नरेन (0) फेल रहे.
बाद कप्तान ऑयन मॉर्गन और राहुल त्रिपाठी ने चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम को संभाला. पंजाब किंग्स के लिए मोइसेस हेनरिक्स, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और दीपक हुड्डा ने 1-1 विकेट लिया. इससे पहले पंजाब किंग्स ने 9 विकेट गंवाकर 123 रन बनाए. मयंक अग्रवाल ने 34 बॉल पर सबसे ज्यादा 31 और क्रिस जॉर्डन ने 18 बॉल पर 30 रन बनाए. कप्तान लोकेश राहुल और निकोलस पूरन 19-19 रन ही बना सके. नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल खाता भी नहीं खोल सके. फॉर्म में चल रहे दीपक हुड्डा ने सिर्फ 1 रन ही बनाया. कोलकाता की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट झटके. सुनील नरेन और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए. शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला.
http://टीका बनाने वाली निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने में क्यों लगे हैं मोदी जी : मरकाम











