আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : दूध मिश्रित जल से करें श्रीशिव जलाभिषेक, जानिए कैसा होगा सोमवार

Published on: April 26, 2021
---Advertisement---

आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. चित्रा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. चित्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग बन रहा है. दोपहर लगभग 12 बजे चंद्रमा राशि बदलकर कन्या से तुला में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा, जानिए कैसा होगा आपका दिन ..

ॐ सूर्याय नमः 26 अप्रैल सोमवार

चैत्र शुक्ल चतुर्दशी हाटकेश्वर जयंती

मेष : आज अत्यंत सावधानीपूर्वक दिन व्यतीत करने की भगवान श्रीगणेश जी की सलाह है. सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य किसी का खराब हो सकता है. स्वजनों से वियोग होगा. मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा.

वृषभ : आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी कुटुम्ब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे. आपकी आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी. रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा.

http://पंडित राजन मिश्र का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

मिथुन : आज शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा. नौकरी-व्यवसाय में आपके काम की तारीफ होगी. पदोन्नति का योग है. समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी.

कर्क : आज का ज्यादातर समय धर्म, ध्यान और देवदर्शन में लगेगा. किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रसंग बनेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे. भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे.

सिंह : आज का दिन थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है. स्वास्थ्य के संबंध में आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. बाहर खाने-पीने से बचें. बीमारी के पीछे धन खर्च हो सकता है.

कन्या : आज का दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा. जीवन-साथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे. दांपत्य-जीवन में मधुरता रहेगी. विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे.

तुला : आज घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा. सुखदायक घटनाएं घटेंगी. कार्य में यश और सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य बना रहेगा. नौकरी में सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी.

http://IPL 2021 : सुपर ओवर में DC ने SRH को हराया, पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची

वृश्चिक : आज स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी. मानहानि की आशंका है. शेयर सट्टे में न पड़ने की भगवान श्रीगणेश जी चेतावनी देते हैं. संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी.

धनु : आज तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मन पर चिंता का भार रहेगा. पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा. अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा.

मकर : आज दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे. गृहस्थ-जीवन की समस्याएं हल होती हुई प्रतीत होंगी. संपत्ति संबंधी कामकाजों का हल मिलेगा.

कुंभ : आज वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे. वाद-विवाद से दूर रहें. अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें. कार्य में कम सफलता मिलेगी. संतोष की भावना का अनुभव होगा.

मीन : आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा. घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा. नए कार्य का आरंभ करने के लिए आज दिन शुभ है.

http://कोविड केयर हॉस्पिटल जिंदा महिला को बता रहा मृत, डेथ सर्टिफिकेट कर दिया जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now