नई दिल्ली. भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन के दाम तय कर दिए गए हैं. राज्य सरकारों को यह वैक्सीन 600 रुपए, केंद्र सरकार को 150 रुपए और निजी अस्पतालों को 1200 रुपए में मिलेगी. एक्सपोर्ट ड्यूटी की कीमत 15-20 डॉलर रखी गई है. भारत बायोटेक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा एम एल्ला ने कहा कि उनकी कंपनी केन्द्र सरकार को 150 रुपए प्रति खुराक की दर से कोवैक्सीन की आपूर्ति कर रही है और केन्द्र यह वैक्सीन नि:शुल्क वितरित कर रहा है. उन्होने कहा कि हम यह बताना चाहते हैं कि कंपनी की आधी से अधिक उत्पादन क्षमता, केन्द्र सरकार को आपूर्ति के लिए आरक्षित की गई है.
http://IPL 2021 : RR की दूसरी जीत, KKR को 6 विकेट से हराया
उन्होंने कहा कि कोविड चिकनगुनिया, जीका, हैजा और अन्य संक्रमणों के लिए वैक्सीन विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि वैक्सीन की लागत वसूल हो. गौरतलब है इससे पहले सीरम इंस्टिट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड के दाम तय किए थे. कोविशील्ड और कोवैक्सीन की तुलना करें तो भारत बायोटेक की वैक्सीन महंगी है. निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड की कीमत 600 रुपए है और राज्यों के लिए 400 रुपए है. जबकि कोवैक्सीन निजी अस्पतालों को 1200 रुपए और और राज्यों को 600 रुपए में मिलेगी.
http://महासमुंद जिले में 6 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश









