नई दिल्ली. IPL 2021 सीजन के 18वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और टीम 4 अंकों के साथ अब तालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, केकेआर को 5 मैचों में चौथी हार झेलनी पड़ी और टीम 8 टीमों की तालिका में सबसे निचले पायदान पर है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 133 रन बनाए. जवाब में RR ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन बनाकर मैच जीत लिया. राजस्थान के लिए कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 42 रन की नाबाद पारी खेली. जोस बटलर (05) और यशस्वी जायसवाल (22) जल्द आउट हो गए.
http://महासमुंद जिले में 6 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
तीन मैचों से नहीं चल पा रहे कप्तान संजू सैमसन ने शिवम दुबे (22) के साथ तीसरे विकेट पर 45 रन की साझेदारी की. बाद सैमसन ने डेविड मिलर (24*) की मदद से जीत सुनिश्चित कर ली. केकेआर की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए. शिवम मावी और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिए. इससे पहले KKR ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 133 रन बनाए. कोलकाता के लिए राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. दिनेश कार्तिक ने 25 और नीतीश राणा ने 22 रन का योगदान दिया. राजस्थान की ओर से क्रिस मॉरिस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. चेतन सकारिया, जयदेव उनादकट और मुस्तफिजुर रहमान को 1-1 विकेट मिला.
http://आख़िर नक्सलियों से आर-पार की लड़ाई का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार कब तक एक्शन मोड में आएगी?











