नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा सीट से विधायक और कांग्रेस की नेता कलावती भूरिया का कोरोना से निधन हो गया. इंदौर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां शनिवार सुबह तीन बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार वे पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं. कलावती भूरिया, झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं और झाबुआ जिला पंचायत की 15 साल अध्यक्ष भी रही थीं. कलावती भूरिया के निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर है.
http://नक्सलियों ने की एसआई की हत्या, 3 दिन पहले किया था अपहरण
उनके निधन की पुष्टि उनके भाई ओर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर विक्रांत भूरिया ने की है. विधायक जीतू पटवारी ने ट्वीट कर लिखा- जांबाज जनसेवक और जोबट विधायक बहन कलावती भूरिया हमारे बीच नहीं रहीं. झाबुआ-आलीराजपुर जिले से कांग्रेस का यह प्रतिनिधि चेहरा, अपनी निष्ठा-प्रतिष्ठा के लिए हमेशा याद किया जाएगा. ईश्वर से प्रार्थना है, उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें. बता दें कि शुक्रवार शाम ही लखनऊ पश्चिम से भाजपा के विधायक सुरेश श्रीवास्तव का भी कोरोना से निधन हो गया था. वे कोरोना से संक्रमित थे और 7 दिनों से वेंटिलेटर पर चल रहे थे.
http://IPL 2021 : राहुल की कप्तानी पारी, PBKS ने MI को 9 विकेट से हराया









