नई दिल्ली. IPL 2021 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 9 विकेट से शिकस्त दी. इस जीत के साथ पंजाब पॉइंट टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 6 विकेट गंवाकर 131 रन बनाए. जवाब में पंजाब किंग्स ने 17.4 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 132 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. कप्तान केएल राहुल ने 52 बॉल पर नाबाद 60 रन बनाए. उनके अलावा क्रिस गेल ने 35 बॉल पर 43 रन और मयंक अग्रवाल ने 20 बॉल पर 25 रन की पारी खेली. मुंबई के लिए राहुल चाहर ने 1 विकेट लिया.
http://चिकन और अंडा विक्रेताओं को होम डिलीवरी की कलेक्टर ने दी अनुमति
लोकेश राहुल ने आईपीएल में अपनी 24वीं अर्द्धशतकीय पारी खेली. ऐसा कर उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है. राहुल ने यह उपलब्धि 86वें मैच में हासिल की. जबकि धोनी ने 208 मैच में 23 अर्द्धशतक बनाए हैं. अर्द्धशतक लगाने में राहुल ने रोबिन उथप्पा की बराबरी कर ली है. तीनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट गंवाकर 131 रन बनाए. कप्तान रोहित ने 51 बॉल पर सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली. उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाए. पंजाब किंग्स की ओर से रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए. दीपक हुडा और अर्शदीप को 1-1 विकेट मिला.
http://अस्पताल में देरी से पहुंचने के कारण भर्ती के दिन ही हो रही ज्यादातर मौतें











