नई दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है. टीम के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ यार्कर स्पेशलिस्ट टी नटराजन आईपीएल 2021 से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, नटराजन घुटने में चोट के कारण आईपीएल 2021 से बाहर हो गए हैं. इससे पहले भी उन्हें घुटने में समस्या हो चुकी है, तब वह दो महीने तक बेंगलुरु स्थिति नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रहे थे. बताया जा रहा है कि नटराजन के घुटने की समस्या एक बार फिर गंभीर हो गई है और इसी कारण वह टूर्नामेंट से हट गए हैं.
http://35 साल बाद परिवार में जन्मी बेटी, हेलिकॉप्टर से लाए घर
रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में लगी नटराजन की चोट फिर से बढ़ गई है. चोट की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीआई उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब के लिए भेज सकती है और इसके लिए फ्रैंचाइजी से उन्हें रिलीज़ करने कह सकती है. फिलहाल नटराजन सनराइजर्स की टीम बबल में है. बता दें कि नटराजन ने इस सीजन में शुरुआती दो मुकाबले खेले थे लेकिन इसके बाद चोट की वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ा. हालांकि नटराजन की चोट और उनके बाहर होने के संबंध में अभी फ्रैंचाइजी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.











