আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

35 साल बाद परिवार में जन्मी बेटी, हेलिकॉप्टर से लाए घर

Published on: April 23, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. राजस्थान के एक परिवार ने नवजात बिटिया का शानदार स्वागत किया है. इस मौके पर परिवार ने नवजात के घर में स्वागत के लिए एक हेलिकॉप्टर ही बुक कर डाला. दरअसल, नागौर के किसान मदन लाल प्रजापत के घर 35 साल बाद एक बेटी का जन्म हुआ, जो उनकी पोती सिद्धी है. जानकारी के अनुसार बेटी को अपने ननिहाल से हेलिकॉप्टर में घर लाया गया है. उल्लेखनीय है कि पोती के स्वागत के लिए दादा मदनलाल ने कोई कसर ना छोड़ने का फैसला लिया. लिहाजा उन्होंने अपनी फसल बेचकर 5 लाख रुपए जुटाए. इसी रकम से हेलिकॉप्टर का भी इंतजाम किया.

http://मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ का कोरोना से निधन

बताया जा रहा है कि बेटी के पिता हनुमान प्रजापत और पत्नी चुका देवी बेटी को अपने ननिहाल से हेलीकॉप्टर से लेकर आए. बच्ची का जन्म उसके ननिहाल हरसोलाव गांव में तीन मार्च को हुआ था. बताया जा रहा है कि गांव में अपने दादा के घर पहुंचने के बाद ‘सिद्धी’ का बेहद भव्य स्वागत किया गया. हेलीपैड स्थल से लेकर घर तक पूरे रास्ते में फूलों की वर्षा हुई. वहीं गाजे-बाजों के साथ उसका स्वागत सत्कार भी किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, दादा मदन लाल कुम्हार ने हेलीकॉप्टर से घर लाने के लिए जिला कलेक्टर से अनुमति ली और बच्ची के ननिहाल व पैतृक गांव में हेलीपैड बनाने की भी अनुमति ली गई. दोनों गांवों के बीच 30 किमी की दूरी है, जिसे चॉपर ने करीब 20 मिनट में तय किया.

http://सन्नी लियोन ने ‘ब्लू है पानी पानी’ पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now