আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : गाय को गुड़ और चारा खिलाएं, फलेगी मनोकमना, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: April 23, 2021
---Advertisement---

आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इसे कामदा एकादशी कहते हैं. सूर्योदय से पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन ..

ॐ सूर्याय नमः 23 अप्रैल शुक्रवार

चैत्र शुक्ल कामदा-एकादशी व्रत

मेष : आज के दिन परिस्थितियां आपके बौद्धिक एवं शारीरिक श्रम के अनुरूप रहेंगी. कार्य क्षेत्र पर स्वयं के निर्णय से सफलता की संभावना अधिक रहेगी. सहयोगी आपसे कुछ अपेक्षाएं रखेंगे पूर्ण करने पर प्रसन्न भी रखेंगे. भागीदारी के कार्यों में हानि हो सकती है, सोच समझकर ही कोई निर्णय लें. भूमि भवन के क्रय विक्रय से बचें, हानि हो सकती है. घर अथवा बाहर धन आदि किसी वस्तु को लेकर किसी से तीखी झड़प होने की संभावना है. आज धन की अपेक्षा संबंधों को अधिक महत्त्व दें, भविष्य के लिए हितकर रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी.

वृष : आज के दिन पूर्वार्ध परिवार में कलह रहने के कारण मन अशान्त रहेगा, इसका कारण भी आप ही रहेंगे. सेहत असामान्य रहने से कार्य क्षेत्र पर बेहतर अनुभव नहीं करेंगे. अधिकारी वर्ग भी छोटी छोटी बातों में कमियां निकालेंगे. धन लाभ के लिए आज चाटुकारिता का सहारा लेना पड़ सकता है. धार्मिक स्थानों पर दान पुण्य के अवसर मिलेंगे. स्त्री मित्रों से संबंधो में कड़वाहट आ सकती है. दिनचर्या असंयमित रहने के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव होगी. आज यात्रा लाभदायक तो रहेगी लेकिन शारीरिक रूप से कष्टकारी भी.

http://महाराष्ट्र : कोविड अस्पताल में लगी आग, 13 मरीजों की मौत

मिथुन : आज का दिन मध्याह्न से पहले का भाग आपको सभी क्षेत्रो से लाभ कराएगा, परन्तु इसके लिए आलस्य की प्रवृति को त्यागना पड़ेगा. आवश्यक कार्यो को प्रातः ही पूरा कर लें. इसके बाद दैनिक कार्यों के अतिरिक्त कार्यों में सफलता संदिग्ध रहेगी. यात्रा में चोटादि का भी भय है. वाहन सावधानी से चलाएं. कार्य क्षेत्र से सामान्य से अधिक धन लाभ होगा, लेकिन किसी पुराने धन अथवा कीमती वस्तु के डूबने की संभावना है. परिचित आज स्वार्थी व्यवहार करेंगे. संध्या बाद का समय थकान वाला लेकिन संतोषजनक रहेगा.

कर्क : आज के दिन आपके लाभ-हानि बराबर रहेंगे. दिन के आरम्भ में मानसिक रूप से गंभीर रहेंगे, लेकिन मध्यान बाद कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने से लाभ से वंचित अथवा कम लाभ से संतोष करना पड़ सकता है. काम-धंधे की अपेक्षा आज धार्मिक गतिविधियों में अधिक समय देंगे. ज्योतिष, तंत्र एवं अन्य पारलौकिक विज्ञानं को जानने एवं प्रयोग करने की अभिलाषा रहेगी. धन लाभ के लिए आज शारीरिक एवं दिमागी परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, सफलता अवश्य मिलेगी. सीने अथवा पेट में विकार होने की संभावना है.

सिंह : दिन का पूर्वार्ध पहले की भांति ही आनंददायक रहेगा. मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. कार्यों में थोड़े प्रयत्न से लाभ होगा. प्रियजनों से उपहार-भेंट मिलेगी. नौकरी पेशा जातकों को दिन के उत्तरार्ध में काम का बोझ बढ़ेगा. दोपहर के बाद का समय एकदम विपरीत रहेगा. बनते कार्यों में विघ्न आएंगे. लाभ के अनुबंध निरस्त होने से हानि होगी. फिर भी आज आवश्यकता से अधिक धन लाभ किसी न किसी रूप में हो ही जाएगा, चाहे फिर हाथ में ज्यादा देर ना रुके. खर्च अधिक रहेंगे. सेहत को लेकर कुछ समय समस्या हो सकती है.

कन्या : आज दिन का आधा भाग मानसिक रूप से परेशान कर सकता है. आपकी इच्छाओं की पूर्ति में विघ्न आने से आवेश से भरे रह सकते हैं. आज मन की भड़ास किसी निर्दोष पर उतारने से ग्लानि होगी. अधिकारियों से बात मनवाने के लिए बौद्धिक परिश्रम करना पड़ेगा. आवश्यकता के समय धन ना मिलने पर जरूरी कार्य अटक सकते है. सरकार संबंधित कार्य आज ना ही करे तो बेहतर रहेगा. यात्रा अथवा किसी आयोजन में बेमन से जाना पड़ सकता है. घर में धैर्य का परिचय दें. सेहत भी नरम-गरम रहने की संभावना है.

तुला : आज के दिन बड़े बुजुर्गों अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के कृपा पात्र बनने से समाज में सम्मानजनक स्थिति बनाएंगे. जिद्दी व्यवहार से बचें अन्यथा लाभ की संभावनाएं हानि में बदल सकती है. अधिक लाभ के लिए संतोषी वृति से कार्य करते रहें. धन लाभ की प्रबल संभावना है. मध्याह्न तक का समय थोड़ा उदासीनता वाला रहेगा. इसके बाद का समय काफी व्यस्त रहने वाला है. आज किसी की उधार धन ना दें. साथ ही चोरी आदि का भय भी है, सतर्क रहना होगा. परिजनों की आवश्यकताओं पर ध्यान दें. सेहत कुछ समय के लिये विपरीत हो सकती है. फिर भी चिंताजनक नहीं.

http://IPL 2021: पडिक्कल का शानदार शतक, RCB ने RR को 10 विकेट से हराया

वृश्चिक : आज का दिन आपकी आशा से अधिक शुभ रहने से आश्चर्य चकित होंगे. घर एवं बाहर के वातावरण में शांति आएगी. आज आपके सभी कार्य स्वतः होते नजर आएंगे. स्त्री अथवा पति के सहयोग से भाग्योदय हो सकता है. व्यवहार में मृदुलता रखें तो आज आकस्मिक लाभ की संभावना बढ़ेगी. पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझने से राहत मिलेगी. छोटी-बड़ी यात्रा के योग बन रहे है.

धनु : आज का दिन आनंद दायक रहेगा. पूर्व में लिए निर्णय आज शुभ फल प्रदान करेंगे. परंतु धन लाभ के लिए आज थोड़ा परिश्रम करना पड़ेगा. नौकरी वाले जातक घरेलु कार्य के लिए समय निकालने में परेशानी आएगी. सामाजिक अथवा पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के कारण चहल-पहल रहेगी. विवाहोत्सुक को शीघ्र योग्य जीवनसाथी मिलेगा. आरोग्य आज ठीक रहेगा, फिर भी खाने पीने में संयम बरतें.

मकर : आज का दिन प्रतिकूल परिस्थिति वाला रहेगा. स्वयं अथवा घर के सदस्य की चिकित्सा पर अकस्मात अधिक खर्च होने से आर्थिक हालात असामान्य बनेंगे. उधार भी लेना पड़ सकता है. यथा संभव आज उधार ना लें. कार्य क्षेत्र पर आज कुछ समय के लिए दूसरों के ऊपर निर्भर रहना पड़ सकता है. अधिक भाग-दौड़ रहने के कारण थकान एवं स्वभाव में रूखापन आने से प्रेम संबंध बिगड़ सकते है. धन की आमद आज अकस्मात ही होगी इसलिए लापरवाही ना करें. पेट से निचले भकाग में समस्या हो सकती है.

कुंभ : आज के दिन अनर्गल प्रवृतियों में समय एवं धन नष्ट करेंगे. जिस कार्य को आज करने का मन करेगा वह किसी अन्य के हाथ में जा सकता है. शारीरिक एवं मानसिक रूप से सामान्य रहेंगे. कार्य व्यवसाय में किसी जानकार के हस्तक्षेप से लाभदायक स्थिति बनेगी. आज जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे किसी न किसी कारण से उसमे विलंब हो सकता है. मध्यान के बाद सभी कार्य धीरे-धीरे पूर्ण होने से राहत मिलेगी. प्रेम-रोमांस में दूरियां आ सकती हैं. गिरने अथवा जलने से शारीरिक कष्ट हो सकता है. सेहत का ध्यान रखना जरूरी है.

मीन : किसी पड़ोसी अथवा परिजन के मनमाने व्यवहार के चलते विवाद हो सकता है. गुस्से को नियंत्रित रखें अन्यथा विवाद ज्यादा गहरा सकता है. कार्य क्षेत्र पर आज उधारी वालो के कारण परेशानी होगी. आवश्यकता के समय धन ना मिलने पर क्रोध आएगा. दोपहर से स्थिति आपके पक्ष में आने लगेगी जिससे उम्मीद नर्हीं उससे भी लाभ हो सकता है, लेकिन स्वभाव में नरमी रखना बहुत जरूरी है. संध्या के समय अचानक कोई मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है. जिस पर खर्च भी होगा. स्त्री से सुख मिलेगा. सेहत उत्तम रहेगी.

http://पीएम मोदी ने रद्द किया बंगाल दौरा, कोरोना पर करेंगे उच्च स्तरीय बैठक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now