আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महाराष्ट्र : कोविड अस्पताल में लगी आग, 13 मरीजों की मौत

Published on: April 23, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार वेस्ट में स्थित विजय वल्लभ कोविड अस्पताल के ICU में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार विरार वेस्ट स्थित विजय वल्लभ अस्पताल में 15 मरीज ICU में थे, जिसमें से 13 की मौत हो गई. माना जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी. बताया गया है कि अस्पताल का ICU सेंकड फ्लोर पर था. सुबह 3 बजे के करीब आग लगी. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

http://IPL 2021: पडिक्कल का शानदार शतक, RCB ने RR को 10 विकेट से हराया

अस्पताल के सीईओ दिलीप शाह ने कहा कि इस घटना मं 13 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि अस्पताल में करीब 90 मरीज हैं. जिन मरीजों को ऑक्सीजन की जरुरत है उन्हें हम दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर रहे हैं. उन्होने बताया कि ICU से कुछ आग जैसा गिरा और 1-2 मिनट में आग फैल गई. उन्होंने कहा कि अस्पताल में फायर सेफ्टी है. बता दें कि इससे पहले नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव का हादसा हुआ था. इस हादसे में 22 मरीजों की मौत हो गई थी.

http://पीएम मोदी ने रद्द किया बंगाल दौरा, कोरोना पर करेंगे उच्च स्तरीय बैठक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now