আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम मोदी ने रद्द किया बंगाल दौरा, कोरोना पर करेंगे उच्च स्तरीय बैठक

Published on: April 22, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बंगाल में होने वाली अपनी सभी रैलियां रद्द कर दी हैं. पीएम मोदी बंगाल में चुनाव प्रचार करने के बजाय कोरोना के हालात पर बैठक करेंगे. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के लिए वे उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और इसलिए उन्होंने बंगाल की रैली स्थगित कर दी है.  हालांकि, बंगाल बीजेपी के अनुरोध पर पीएम मोदी बंगाल में 23 अप्रैल को शाम 5 बजे वर्चुअली रैलियों को संबोधित करेंगे.

http://सन्नी लियोन ने ‘ब्लू है पानी पानी’ पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

सबसे पहले सुबह 9 बजे, पीएम मोदी कोरोना संबंधित स्थिति की समीक्षा करेंगे. फिर सुबह 10 बजे, वह कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ बातचीत करेंगे. दोपहर 12:30 बजे, पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के बड़े ऑक्सीजन निर्माताओं के साथ बैठक करेंगे. बता दें कि शुक्रवार को पीएम मोदी बंगाल में चार कार्यक्रमों को संबोधित करने वाले थे. मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम और कोलकाता दक्षिण में उनकी रैलियां होने वाली थी. बंगाल बीजेपी ने इन रैलियों के लिए लगभग तैयारियां पूरी कर ली थीं. लेकिन अब पीएम मोदी के ये सभी कार्यक्रम रद्द हो गए हैं.

http://मई और जून का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण कराए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now