আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : जरूरतमंदों का रखें ख्याल, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: April 22, 2021
---Advertisement---

आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. मघा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. जिससे मूसल नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. बुधवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह राशि में आ चुका है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 22 अप्रैल गुरुवार

चैत्र शुक्ल श्री धर्मराज दशमी

मेष : डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं. किसी लंबी कामकाजी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. नए कार्य हाथ आएंगे. आय में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. घर-बाहर सभी तरफ सफलता प्राप्त होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा.

वृष : आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी, तत्काल लाभ नहीं मिलेगा. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. समाजसेवा की प्रेरणा मिलेगी. मान-सम्मान मिलेगा. भाग्य की अनुकूलता रहेगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.

http://IPL 2020 : CSK की लगातार तीसरी जीत, KKR को 18 रन से हराया

मिथुन : अध्यात्म में रुझान रहेगा. किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है. कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी. धनलाभ होगा. छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है. पारिवारिक मतभेद दूर होंगे. ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें.

कर्क : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. नौकरी में अधिकारियों की अपेक्षा बढ़ेगी. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी. शुभ समाचार प्राप्त होंगे.

सिंह : व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है. लापरवाही न करें. कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों के रुके कार्य पूर्ण होंगे. धन प्राप्ति सुगम होगी. किसी कार्य के प्रति चिंता रह सकती है. दांपत्य जीवन मधुर रहेगा. दुष्ट व्यक्तियों से सचेत रहें.

कन्या : किसी शारीरिक कष्ट से परेशानी हो सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. चिंता रहेगी. भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी. कारोबार में वृद्धि होगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. नौकरी में चैन रहेगा. रोजगार में वृद्धि होगी.

तुला : किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. विवाद को बढ़ावा न दें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. दुष्टजनों से दूर रहें. विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से ज्ञान प्राप्ति हो सकती है.

http://‘रेमडेसिविर रामबाण इलाज नहीं, सिर्फ वायरल लोड को कम करती है’

वृश्चिक : पुराना रोग उभर सकता है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद हो सकता है. दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें. शत्रु शांत रहेंगे. कुसंगति से हानि होगी. भावना में बहकर कोई निर्णय न लें.

धनु : किसी कार्य के प्रति अनहोनी की आशंका रहेगी. थकान रह सकती है. प्रयास सफल रहेंगे. काफी समय से अटके काम पूरे होंगे. समाजसेवा करने की इच्छा जागृत होगी. मान-सम्मान मिलेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे.

मकर : घर में अतिथियों का आगमन होगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. सही निर्णय ले पाएंगे. सुख के साधनों पर व्यय होगा. धन प्राप्ति सुगमता से होगी. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी.

कुंभ : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अच्छे कार्यों के प्रति रुचि रहेगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. नया कार्य प्रारंभ हो सकता है. व्यस्तता रहेगी. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. प्रसन्नता रहेगी.

मीन : किसी से भी कोई बहस न करें. जीवनसाथी से तनाव रह सकता है. अप्रत्याशित बड़ा खर्च सामने आ सकता है. दूसरों से अपेक्षा न करें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है. विरोध होगा. पहले किए गए कार्य की प्रशंसा होगी.

http://परिवार में हुई मारपीट, एक युवक की मौत, परिजनों से पूछताछ जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now