আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

परिवार में हुई मारपीट, एक युवक की मौत, परिजनों से पूछताछ जारी

Published on: April 21, 2021
---Advertisement---

महासमुंद/पिथौरा. पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में बुधवार सुबह गांव के ही एक परिवार में हुई मारपीट में एक युवक की मौत होने की खबर है. युवक के सिर पर चोट लगी थी. घटना के बाद घर के ही कुछ सदस्यों ने उसे उपचार के लिए पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बहरहाल, स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. थाना प्रभारी केशव कोशले ने बताया कि मृतक युवक का नाम गिरधर बरिहा पिता जेठू बरिहा (35) है. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मृतक के परिजनों ने सुबह 112 एम्बुलेंस बुलाकर उससे युवक को पिथौरा शासकीय अस्पताल ले गए. यहां चिकित्सकों ने जांच पश्चात उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई थी.

http://सपना चौधरी का नया गाना ‘घुंघरू’ रिलीज के साथ ही वायरल

मृतक के सिर पर चोट देखकर पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर जांच प्रारम्भ कर दी. ग्रामीण सूत्र बताते हैं कि पहले पुलिस पड़ोस के ही एक ग्रामीण मूलचंद बरिहा को पूछताछ हेतु थाना लाई थी. पर दोपहर में ही पुलिस ने मृतक के दो भाइयों एवं भाभी को पूछताछ हेतु थाना ले गई है. इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. ग्रामीणों के अनुसार मृतक अपनी पत्नी-बच्चे छोड़ चुका है. वर्तमान में वह गांव में ही रोजी-मजदूरी कर जीवन-यापन करता था. मृतक शराब का आदी था जिसके कारण ही पत्नी और बच्चे उसे छोड़कर चले गए थे. इधर, हत्या के मात्र 24 घण्टे के अंदर ही हत्यारों के पकड़े जाने की संभावना पुलिस व्यक्त कर रही है. थाना प्रभारी श्री कोशले के अनुसार युवक की मौत कब कैसे और क्यों हुई, आरोपी कौन-कौन हैं इसका खुलासा भी पुलिस जल्द करेगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now