আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से सप्लाई रुकी, 22 मरीजों की मौत

Published on: April 21, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के नासिक में बुधवार को जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गई, जिसके बाद सप्लाई बंद कर दी गई. ऐसे में वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों ने दम तोड़ दिया. हादसे की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई करीब आधे घंटे तक ठप हो गई थी, जिसकी वजह से वेंटिलेटर पर मौजूद 22 मरीजों की मौत हो गई. हादसे के वक्त अस्पताल में वेंटिलेटर पर कुल 23 मरीज थे.

http://लॉकडाउन को राज्य सरकारें अंतिम विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करें : पीएम मोदी

अब प्रशासन द्वारा लीकेज की जांच बैठाई जा रही है. जिस वक्त ये घटना हुई, तब अस्पताल में 171 मरीज थे. ऑक्सीजन लीक होने की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि टैंकर के वॉल्व में दिक्कत होने के कारण काफी ऑक्सीजन लीक होने लगी थी. अस्पताल पर निश्चित रूप से इसका असर पड़ना था, लेकिन मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं थी. इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाने के बाद हम प्रेस नोट जारी करेंगे.

http://अब संक्रमण दर में 10-15% कमी, पॉजिटिव हैं तो भी टेंशन न लें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now