আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गांधी परिवार का SPG सुरक्षा घेरा हटाएगी मोदी सरकार!

Published on: November 8, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्र सरकार गांधी परिवार से SPG सुरक्षा घेरा हटाएगी. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स) सुरक्षा हटाने का फैसला लिया है. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद पूरे गांधी परिवार को एसपीजी सुरक्षा कवर देने का फैसला किया गया था. अब नई व्यवस्था में एसपीजी की जगह Z+ सुरक्षा दी जाएगी. कांग्रेस ने मोदी सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे एक साजिश करार दिया है. कांग्रेस का कहना है कि इस फैसले के पीछे आरएसएस की मंशा काम कर रही है.

http://कामवाली बाई का विजिटिंग कार्ड वायरल, काम के लिए देशभर से मिल रहे हैं ऑफर

जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय की सुरक्षा समीक्षा कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. कमेटी की सिफारिश के अनुसार अब गांधी परिवार के सदस्य को एसपीजी के बजाय सीआरपीएफ की Z+ सुरक्षा प्रदान की जाएगी. गृह मंत्रालय की बैठक में गांधी परिवार की सुरक्षा की समीक्षा की गई और पाया गया कि उन्हें बहुत ज्यादा खतरा नहीं है. इस वजह से उनके सुरक्षा इंतजामों को बदलने का फैसला किया गया. किसी भी व्यक्ति के सामने संभावित खतरे को देखते हुए यह सुरक्षा दी जाती है. सूत्रों के अनुसार उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया कि फिलहाल गांधी परिवार को कोई खतरा नहीं है और ऐसे में जेड प्लस की सुरक्षा पर्याप्त होगी. अब एसपीजी की सुरक्षा सिर्फ पीएम मोदी के पास ही रहेगी.

http://एसबीआई ने धीरे से दिया जोर का झटका, कर्ज हुआ सस्ता लेकिन एफडी पर घटाई ब्याज दर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now