रायपुर. जिले में राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा निर्धारित मापदंड एवं संविदा दर/कलेक्टर दर पर माईक्रोबायोलॉजिस्ट के 01 पद, स्टाफ नर्स के 78 पद, लैब टेक्नीशियन के 56 पद, एएनएम के 70 पद एवं एम.पी.डब्ल्यू के 16 पदों हेतु अस्थाई नियुक्ति कोविड-19 हेतु आगामी 3 माह के लिए किया जाना है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर ने बताया कि पदों की शैक्षणिक योग्यता, मानदेय एवं आवेदन प्रक्रिया हेतु जिले की वेबसाइट www.raipur.gov.in में उपलब्ध है. इच्छुक अर्हताधारी अभ्यर्थी अपना आवेदन 20 अप्रैल 2021 तक कर सकते हैं. इस संबंध में संचालक, स्वास्थ्य सेवायें से स्वीकृति मिली है.
http://SBI ने किया अलर्ट, मोबाइल में सेव की ये जानकारी तो खाली हो जाएगा खाता!
स्टाफ नर्स हेतु आवेदन लिंक है-
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdze1oyTPyJ6wbsA-N3ZHQ6jTUOlnwsQsVUPlDqKfwEiwLbgw/viewform?usp=sf_link
एएनएम हेतु आवेदन लिंक है-
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdvuYhKZnN2OE2I6G8iUigpMkohO23ZiTxlTPnCOmTV0Fm2ig/viewform?usp=sf_link
एम पी डब्ल्यू पद हेतु लिंक है-
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdcMuR2j7xBoj8XCzG_faRBJjF7GkuKVmnHnER3HfRW1VYP5w/viewform?usp=sf_link
लैब टेक्निशन पैद हेतु लिंक है-
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdIn4Cwn0y_Ml75Qqbc996a_L2Etvd9BLtfXShwWSOj-KbGPw/viewform?usp=sf_link
मिक्रोबियोलॉफिंस्ट पद हेतु लिंक है-
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfqvav5k9ef30NCSz_HPYheKQXDyr2saflfMcBSBdtE9h_MuQ/viewform?usp=sf_link
http://बिना कोरोना जांच सर्दी-खांसी का इलाज करते पकड़े गए झोलाछाप डॉक्टर, 9 दवाखाना सील
लॉकडाउन का उल्लंघन कर खोली दुकान, एफआईआर
कोरबा. जिले में लॉक डाउन के उल्लंघन पर शहर तहसीलदार ने रूमगढ़ा के दुकान संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करा दी है. इसके साथ ही तहसीलदार ने दुकान को भी आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया है. रूमगढ़ा स्थित संजय दिनेश जनरल स्टोर्स एवं स्टेशनरी दुकान संचालक ने कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाया भी और उपर बात कर दुकान खुलवाने का रौब भी दिखाया. तहसीलदार ने जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के नियंत्रण के लिए लागू पूर्ण तालाबंदी के उल्लंघन पर दुकान संचालक के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 269 और 270 के तहत प्रकरण बालको थाना में दर्ज कराया है.






