रायपुर. खाद्य विभाग द्वारा जारी एक पत्र सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें धान का समर्थन मूल्य 1815 रुपए प्रति क्विंटल लिखा गया है. इसके जारी होते ही भाजपा और दूसरे दल के नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है. इस मामले में खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि केन्द्र द्वारा निर्धारित एमएसपी है चूंकि एक दिसंबर से धान खरीदी निर्धारित है इसलिए इसे कलेक्टरों के पास जानकारी के लिए भेजा गया है. भाजपा ने कहा है इस आदेश में धान का जो मूल्य दिख रहा है वह किसानों के साथ छल है. आपके वादे पर विश्वास कर कठिन परिश्रम से इस फसल को सींचने वाले कृषकों के साथ यह अन्याय जनता स्वीकार नहीं करेगी.
http://देवउठनी एकादशी आज, जानिए तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए राज्य सरकार पर महाधोखा करने का आरोप लगाया है. प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने छत्तीसगढ़ शासन के 1815 रुपए के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के आदेश पर सोशल मीडिया में भाजपाइयों की टीका-टिप्पणी पर कहा है कि यह मोदी सरकार द्वारा घोषित धान के समर्थन मूल्य की जानकारी देने वाला परिपत्र है. सोशल मीडिया में झूठ फैलाने में लगे लोग इस आदेश की उस पंक्ति को भी पढ़ लें जिसमें लिखा है कि प्रदेश के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की दर के संबंध में पृथक से दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा.
http://रोहित शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से दी मात
आपके वादे हैं, आँकड़े भी आपके ही हैं
सच क्या है दुनिया को बतलाइए आप हीमुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी आपके इस आदेश में धान का जो मूल्य दिख रहा है वह किसानों के साथ छल है। आपके वादे पर विश्वास कर कठिन परिश्रम से इस फसल को सींचने वाले कृषकों के साथ यह अन्याय जनता स्वीकार नहीं करेगी pic.twitter.com/FQ237u6Sj1
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 7, 2019







