আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एंटीजन टेस्ट किट एवं वैक्सीन खत्म, वैक्सीनेशन और एंटीजन जांच बंद

Published on: April 16, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. क्षेत्र में कोरोना के बेतहासा बढ़ते मरीजों के कारण अब स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एंटीजन टेस्ट किट एवं वैक्सीन की कमी के कारण दोनों कार्य थम गए हैं. अब स्वास्थ्य केंद्र में मात्र RTPCR के लिए ही नमूने लिए जा रहे हैं. जिसकी रिपोर्ट हेतु सप्ताह भर का समय दिया जा रहा है. वहीं स्थानीय एसडीएम एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने आज शाम तक दोनों सुविधाएं पुनः प्रारम्भ होने की संभावना व्यक्त की है. नगर सहित पूरे क्षेत्र पूरी तरह कोरोना की चपेट में है. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटीजन टेस्ट किट समाप्त होने के कारण कल से ही तत्काल टेस्ट रिपोर्ट वाले एंटीजन टेस्ट बन्द है. पर आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं पर इस टेस्ट की रिपोर्ट सप्ताह भर बाद ही मिलेगी जिसके कारण यह टेस्ट वर्तमान परिस्थिति में औचित्यविहीन हो गया है.

http://उत्तर प्रदेश में संडे लॉकडाउन, मास्क न पहनने पर 1000 रुपए जुर्माना

वैक्सीन भी नहीं पहुंची

इधर, 45 की उम्र से अधिक वालो को वैक्सीनशन का कार्य भी बन्द हो गया है. इस सम्बंध में स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि वैक्सीन कल आने वाली थी पर रायपुर ही नहीं पहुंच पाने से विलम्ब हो गया.  आज वैक्सीन रायपुर पहुंच गई है. लिहाजा जल्द ही वैक्सीन की खेप पिथौरा भी पहुंच जाएगी और शीघ्र ही वैक्सीनेशन प्रारम्भ कर दिया जाएगा.

एंटीजन किट की कमी : बीएमओ

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड जांच भी इन पंक्तियों के लिखने दोपहर 1 बजे तक बन्द है. कल से बन्द कोविड जांच के सम्बंध में पूछे जाने पर स्थानीय खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल ने बताया कि एंटीजन किट कल समाप्त हो गया था. कल 155 किट से जांच के बाद से आरटीपीसीआर एवं ट्रू नोट टेस्ट हेतु सैम्पल लेकर जिला अस्पताल भेजे जा रहे हैं वहां से जांच रिपोर्ट आने में 4 से 5 दिन लग रहे हैं. डॉ तारा ने आज ही एंटीजन किट आ जाने की संभावना व्यक्त करते हुए आज से ही टेस्ट प्रारम्भ करने की संभावना व्यक्त की है.

http://BCCI ने जारी की खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 7 करोड़ के ग्रेड में ये 3 दिग्गज

एक दो दिन में कोविड अस्पताल चालू : अध्यक्ष

इधर, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियो की सक्रियता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव के लगातार प्रयासों से एक दो दिन में ऑक्सीजनयुक्त कोविड सेंटर का उद्घाटन कर दिया जाएगा. नपं अध्यक्ष आत्माराम यादव ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों के स्थान चयन के पश्चात सबसे पहले नपं की ओर से 5 ऑक्सीजन सिलेंडर एवं 29 नग गद्दा सहित अन्य सामग्री देकर जल्द शुरुआत की तैयारी कर दी है. श्री यादव ने बताया कि शनिवार या रविवार को किसी भी स्थिति में 10 बेड पर गम्भीर मरीजों को भर्ती कर दिया जाएगा जिनके लिए ऑक्सीजन की सुविधा भी होगी. बेड बढ़ाने के लिए वे स्वयं क्षेत्र की सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से सम्पर्क कर व्यवस्था बढ़ाने में जुटे हैं. क्षेत्र के लोग पूरी तरह इस आपदा में सहयोग करने तैयार हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now